मुख्यपृष्ठनए समाचारदिवाली की धूम में वडा-पाव ‘मायूस’! ...बिक्री में २५ फीसदी तक की...

दिवाली की धूम में वडा-पाव ‘मायूस’! …बिक्री में २५ फीसदी तक की गिरावट

विक्रेताओं को छुट्टियां बाद रौनक लौटने की उम्मीद
सुनील ओसवाल / मुंबई
दिवाली में मिठाइयों की डिमांड और छुट्टियों में लोगों के अपने होमटाउन लौटने की वजह से वडा-पाव की बिक्री १५ से २५ फीसदी कम हो गई है। वडा-पाव बेचने वाले दुकानदारों का मानना ​​है कि छुट्टियां खत्म होने तक बिजनेस मंदा ही रहेगा।
बता दें कि दिवाली में लोग तीखे-मसालेदार चुरमुरे-पोहे, चिवड़ा, जोड़ाला शेव, करंजी, अनानास, शंकरपाले, और बेसन-रवा-बूंदी लड्डुओं से सजी स्नैक प्लेट उन कॉलेज के बच्चों को अट्रैक्ट कर रही है, जो छुट्टियों में घर पर हैं और अपने होमटाउन गए हैं। ऐसे में वडा-पाव विक्रेता उनके वापस लौटने की राह देख रहे हैं। बता दें कि स्कूल और कॉलेज १५ अक्टूबर से दिवाली की छुट्टियों के लिए बंद हैं। छुट्टियों का समय करीब १५ से २० दिन का होता है और ५ नवंबर के बाद कॉलेज के स्टूडेंट्स के पहले सेमेस्टर के एग्जाम शुरू हो रहे हैं। एग्जाम दिसंबर के आखिर तक होने हैं।
छुट्टियां खत्म होने के एक हप्ते बाद बढेंगी मांग
छुट्टियां खत्म होते ही, घर से लौटने वाले बच्चे ऐसे स्नैक्स और डेजर्ट लाते हैं, जो कम से कम एक हफ्ते तक चलेंगे। लोकल विक्रेताओं का कहना है कि घर के उन स्नैक्स के खत्म होने के बाद ही बच्चे वडा-पाव की ओर लौटते हैं। बताया जा रहा है कि इसका असर बेकरी बिजनेस पर भी पड़ा है।

अन्य समाचार