मुख्यपृष्ठग्लैमरआमिर खान की हैप्पी पटेल को जमकर मिली सितारों की वाहवाही

आमिर खान की हैप्पी पटेल को जमकर मिली सितारों की वाहवाही

हिमांशु राज

आमिर खान प्रोडक्शन्स ने अपनी नई फिल्म हैप्पी पटेल की घोषणा के साथ सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी है। यह फिल्म एक कॉमेडी-स्पाई ड्रामा होगी, जिसमें वीर दास मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और निर्देशन की कमान भी उन्हीं के हाथों में है। फिल्म में मोना सिंह भी अहम किरदार में नजर आएंगी। जैसे ही घोषणा हुई, बॉलीवुड सितारों से लेकर यूट्यूब क्रिएटर्स तक ने कमेंट सेक्शन में अपनी उत्सुकता और खुशी जाहिर कर दी।ऋतिक रोशन ने लिखा, “हाहाहा शानदार”, वहीं जोया अख्तर और आशीष चंचलानी ने लगातार हंसते हुए इमोजी से अपना रिएक्शन दिया। अभिनेता शरीब हाश्मी ने डांस इमोजी के साथ हार्ट्स भेजे, जबकि मिथिला पाकर ने मज़ेदार अंदाज़ में लिखा, “चलो यार!” प्राजक्ता कोली, फातिमा सना शेख और सोनाली बेंद्रे ने भी हंसी और ताली के इमोजी से फिल्म के लिए अपनी उत्सुकता जताई। म्यूज़िक डायरेक्टर विशाल ददलानी ने इसे “एपिक” बताया, तो अनुषा डांडेकर ने भी दिल और हंसी वाले इमोजी भेजे।सोशल मीडिया पर मिल रहे इन सभी रिएक्शन्स से साफ है कि हैप्पी पटेल पहले से ही दर्शकों और सितारों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। आमिर खान प्रोडक्शन्स का यह प्रोजेक्ट एक फ्रेश और मज़ेदार सिनेमाई अनुभव देने का वादा करता है। वीर दास की कॉमिक टाइमिंग और आमिर खान की प्रोडक्शन क्वालिटी के संगम से बनी यह फिल्म 16 जनवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज़ होगी, और उम्मीद है कि दर्शकों को खुलकर हंसाने में सफल रहेगी।

अन्य समाचार