राजेश सरकार / प्रयागराज
स्थानीय चक फजुल्ला चकदोंदी मोहल्ले में स्थित चीनी मिल रामलीला ग्राउंड के बगल में सीवर लाइन का काम अधूरा छोड़ दिए जाने से लोगों में नाराजगी है। अधूरे कार्य के चलते किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार ठेकेदार और अधिकारियों की ओर से काम पूरा कराने की पहल नहीं किए जाने से मोहल्ले में रहने वालों की परेशानी बढ़ रही है।
समस्या के समाधान की मांग को लेकर शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने जल संस्थान में जेई नंदनी का घेराव कर उनको ज्ञापन सौंपा। उन्होंने तत्काल सीवर लाइन का काम शुरू कराकर अधूरी व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की। पूर्व पार्षद ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो महापौर, नगर आयुक्त और जीएम जल संस्थान से शिकायत की जाएगी।
ज्ञापन देने वालों में पूर्व पार्षद विनय जायसवाल बाबा, चीनी मिल रामलीला समिति के महामंत्री राहुल जायसवाल, बेटू जायसवाल, गब्बर वंशकार, कैफी सुल्ताना, दशरथ जायसवाल और सोनू श्रीवास्तव सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं। स्थानीय लोगों ने मांग की कि संभावित दुर्घटना को रोकने के लिए जिम्मेदार विभाग तत्काल कार्रवाई करे।
