मुख्यपृष्ठनए समाचारविद्या बाल भवन स्कूल में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ‘संपर्क सभा’ का...

विद्या बाल भवन स्कूल में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ‘संपर्क सभा’ का आयोजन

योगेश कुमार सोनी / पूर्वी दिल्ली

विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मयूर विहार फेज-3 में शुक्रवार को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा ‘संपर्क सभा-इंटरैक्शन विद ट्रैफिक पुलिस ऑफिसर्स, ईस्टर्न रेंज’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच संवाद स्थापित करने के साथ-साथ विद्यार्थियों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और सुरक्षित यातायात व्यवहार के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजय त्यागी, आईपीएस, जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस तथा श्वेता सिंह चौहान, आईपीएस, डीसीपी, ट्रैफिक, ईस्टर्न रेंज उपस्थित रहे। एसीपी अमरीक सिंह, एसीपी रवि दत्त, ट्रैफिक इंस्पेक्टर डॉ. विनय सिंह तथा विद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतवीर शर्मा ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा विद्यार्थियों के लिए विशेष ट्रैफिक अवेयरनेस वैन की व्यवस्था की गई। वैन के माध्यम से छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित शैक्षिक वीडियो दिखाए गए। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षित व्यवहार, यातायात संकेतों की महत्ता तथा नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। विद्यालय प्रबंधन ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की इस जागरूकता पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मयूर विहार फेज-3 विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

अन्य समाचार