मुख्यपृष्ठनए समाचारप्रयागराज में भीषण सड़क हादसा...11 घायल, तीन की हालत गंभीर

प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा…11 घायल, तीन की हालत गंभीर

-तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में पीछे से मारी टक्कर…दोनों वाहन गड्ढे में पलटे

राजेश सरकार / प्रयागराज

गंगानगर जोन फूलपुर में प्रयागराज-जौनपुर हाईवे पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत 11 लोग घायल हो गए। बेलहाबांध गांव के सामने तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गए।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में 11 लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हाईवे पर हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। समाचार लिखे जाने तक घायलों के विषय में पूरी जानकारी नहीं मिल सकी थी। स्थानीय पुलिस लिखा-पढी में जुठी हुई थी, लिहाजा उसकी तरफ से भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

अन्य समाचार