मुख्यपृष्ठनए समाचारछत पर थीं दो बहनें...तीसरी का शव कमरे में फंदे से लटका...

छत पर थीं दो बहनें…तीसरी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला

 राजेश सरकार / प्रयागराज

गुरुवार को नैनी के डांडी में दशहरा मेले का लोग आनंद उठा रहे थे लेकिन क्षेत्र के कनैला गांव में उसी रात 12वीं पास छात्रा चांदनी का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला। उस वक्त उसकी दो बहनें छत पर थी और उसके माता-पिता डांडी मेला देखने गए थे। माता-पिता के लौटने पर छत पर मौजूद बहनें भी नीचे उतर आईं लेकिन चांदनी के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। भीतर का दृश्य देखकर परिवार स्तब्ध रह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक
मृतका के पिता रामकुशल भारतीय मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। चांदनी तीन बहनों में सबसे छोटी थी। उसने इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा पास की थी, लेकिन आगे की पढ़ाई छोड़ दी थी। गुरुवार रात उसके माता-पिता डांडी मेला देखने गए थे, जबकि दोनों बहनें छत पर थीं। चांदनी अपने कमरे में अकेली थी।
काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर बहनों को शक हुआ। दरवाजा खटखटाने और आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसपर दोनों ने पड़ोसियों और रिश्तेदारों को बुलाया। इतनी देर में मेले से माता-पिता भी लौट आए थे।सूचना पर चौकी प्रभारी सहयोगी बल के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ कर शव को बाहर निकला।
नैनी प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों के अनुसार चांदनी मोबाइल फोन भी नहीं रखती थी। फिलहाल, उसकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य समाचार