मुख्यपृष्ठअपराधसिरफिरे ने कुदाल से प्रहार कर अपने सगे भाई का ही कर...

सिरफिरे ने कुदाल से प्रहार कर अपने सगे भाई का ही कर डाला कत्ल

विक्रम सिंह/अमेठी
यूपी के अमेठी में गुरुवार को सनसनीखेज वारदात हो गई। एक सिरफिरे युवक ने अपने ही सगे भाई का कुदाल से जानलेवा प्रहार कर कत्ल कर डाला ! इस लोमहर्षक वारदात से क्षेत्रवासी दहल उठे। हत्यारोपी युवक मनोरोगी बताया जा रहा है। वारदात के बाद से ही वो घर से फरार है। पूरे इलाके को दहला दिया, जहां मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे युवक ने अपने ही दिव्यांग भाई की कुदाल से हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिये भेजवाया है।
सुल्तानपुर जिले के सीमावर्ती अमेठी के पीपरपुर थानांतर्गत दुर्गापुर बाजार निवासी राकेश वर्मा (५०) पुत्र शिव बरन वर्मा दिव्यांग थे। वे अक्सर घर पर ही रहते थे। गुरुवार की सुबह उनके सगे छोटे भाई दिनेश वर्मा न जाने किस कारणवश भाई पर ही आग बबूला हो उठे। अचानक खेत गोड़ने वाली कुदाल लेकर हमलावर हो उठे। ताबड़तोड़ जानलेवा प्रहार कर सगे बड़े भाई को दिनेश ने खून से लथपथ कर डाला। जिससे उन्होने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देकर हत्यारोपी मौके से फरार हो गया। वारदात की सूचना गांव में फैली तो सनसनी फैल गई। पुलिस भी मौके पर आ पहुंची।
पीपरपुर कोतवाल श्रीराम पांडे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम रिपोर्ट के लिये भेजने की कार्यवाही की जा रही है। आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया आरोपी युवक सनकी किस्म का बताया जा रहा है।

अन्य समाचार