मुख्यपृष्ठखबरेंमोदी जी कहिन, न खाऊंगा न खाने दूंगा... और `चेले' ही खा...

मोदी जी कहिन, न खाऊंगा न खाने दूंगा… और `चेले’ ही खा गए राम का चढ़ावा!.. कांग्रेस ने पीएम से पूछा कार्रवाई कब होगी?

सामना संवाददाता / मुंबई

मुगलों ने देश के मंदिरों को लूटा, सोमनाथ मंदिर को मोहम्मद गजनवी ने लूटा, लेकिन आज मंदिरों को लूटने वाले अपने ही सरकार के लोग निकले। पीएम मोदी कहते थे न खाऊंगा न खाने दूंगा, लेकिन यहां तो उनके भाजपाई चेले और उसके सहयोगियों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का चढ़ावा ही खा गए। इन लुटेरों ने तो राम भगवान को भी नहीं छोड़ा।
ऐसा जोरदार हमला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने भाजपा नेतृत्व व केंद्र सरकार पर किया है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत शर्मनाक और आक्रोश पैदा करने वाला मामला है, लेकिन भगवान राम और हिंदुत्व के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक भी नेता इस लूट पर बोलने को तैयार नहीं है। यह भगवान श्रीराम को श्रद्धापूर्वक दान देने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं का घोर अपमान है। हिंदुओं का यह अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। श्रद्धालुओं के चढ़ावे पर डाका डालने वाले दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा कब मिलेगी? ऐसा सवाल भी उन्होंने किया। राम मंदिर में चढ़ावे की लूट पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देशभर के अनेक श्रद्धालुओं ने राम मंदिर निर्माण के लिए सोने और चांदी की र्इंटें, हीरे-जवाहरात तथा अन्य बहुमूल्य आभूषण चंपत राय को सौंपे थे। अब लोग स्वयं सामने आकर इसकी जानकारी दे रहे हैं।

अन्य समाचार