मुख्यपृष्ठनए समाचारअमरावती महिला अस्पताल अग्निकांड पर सरकार घिरी...नवजातों की मौत प्रशासन की लापरवाही...

अमरावती महिला अस्पताल अग्निकांड पर सरकार घिरी…नवजातों की मौत प्रशासन की लापरवाही का नतीजा!.. सुप्रिया सुले का महायुति सरकार पर हमला

सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के महिला अस्पताल में आग लगने से नवजात शिशुओं की मौत ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था और अस्पतालों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल की नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में लगी आग और उसके बाद पैâले घने धुएं की चपेट में आने से तीन नवजात शिशुओं की मौत हो गई, जबकि छह अन्य नवजातों का स्थानीय सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
इस हृदयविदारक घटना को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले ने महायुति सरकार तथा प्रशासन की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला है। सुप्रिया सुले ने कहा कि इस घटना को महज हादसा बताकर मामले को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कराने और लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। सुप्रिया सुले ने कहा कि अमरावती के महिला अस्पताल की एनआईसीयू में वेंटिलेटर में विस्फोट के बाद आग लगी। आग और उसके बाद पैâले घने धुएं के कारण तीन नवजातों की जान चली गई, जबकि कुछ अन्य नवजातों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन माता-पिता को अपने बच्चे के जन्म का बेसब्री से इंतजार रहता है, उनके सामने इस तरह नवजात को खो देना कितना भयावह होगा, इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।

अन्य समाचार