मुख्यपृष्ठअपराधमहायुति राज में तार-तार हुई इंसानियत...पायधुनी में ७ वर्षीय मासूम से हैवानियत!

महायुति राज में तार-तार हुई इंसानियत…पायधुनी में ७ वर्षीय मासूम से हैवानियत!

-गार्ड ने बाथरूम में किया यौन उत्पीड़न

-गुस्साए लोगों ने किया थाने का घेराव

सुनील ओसवाल / मुंबई

मुंबई के पायधुनी इलाके से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। एक सात वर्षीय बच्ची के साथ उसी इमारत में तैनात सुरक्षा गार्ड द्वारा कथित यौन उत्पीड़न किए जाने के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश पैâल गया। घटना से नाराज लोगों ने पायधुनी पुलिस थाने का घेराव किया, सड़क पर प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, सात वर्ष की बच्ची इमारत के वॉशरूम में गई थी। आरोप है कि उसी दौरान सुरक्षा गार्ड जबरन अंदर घुस गया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। घटना के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ गई और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पायधुनी पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मामले की जांच पॉक्सो अधिनियम सहित संबंधित धाराओं के तहत आगे बढ़ाई जा रही है। इलाके में किसी प्रकार का तनाव न पैâले, इसके लिए पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती भी की गई। घटना की खबर पैâलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक पुलिस थाने के बाहर जमा हो गए। लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी को शीघ्र और कड़ी सजा दिलाने की मांग करते हुए महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए।
समाज के सामने गंभीर सवाल
यह घटना केवल एक आपराधिक मामला नहीं, बल्कि समाज के सामने खड़ा एक गंभीर प्रश्न भी है। जिस व्यक्ति पर किसी इमारत की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, उसी पर मासूम बच्ची के साथ ऐसा जघन्य अपराध करने का आरोप लगा है। बच्चों की सुरक्षा, सुरक्षा कर्मियों का सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी और संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर बहस छिड़ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में त्वरित जांच, निष्पक्ष न्याय और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराना समाज और व्यवस्था दोनों की जिम्मेदारी है।
लोगों ने जताई नाराजगी
स्थिति का जायजा लेने के लिए विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर भी पायधुनी पुलिस थाने पहुंचे। इस दौरान पीड़िता के परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें घेरकर अपनी नाराजगी जताई और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। पुलिस ने समझाइश के बाद स्थिति को नियंत्रित किया।

अन्य समाचार