मुख्यपृष्ठनए समाचारसुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद पर...ऐसे व्यक्ति का होना ही लोकतंत्र...

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद पर…ऐसे व्यक्ति का होना ही लोकतंत्र का दुर्भाग्य है?

-रोहित पवार का तीखा हमला…कहा-लाठीचार्ज पर सुनवाई चीफ जस्टिस के लिए टाइमपास?

सामना संवाददाता / मुंबई

दिल्ली में युवाओं के प्रदर्शन पर पुलिस द्वारा किए गए कथित अमानवीय लाठीचार्ज के खिलाफ दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार करने को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक रोहित पवार ने भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत पर तीखा हमला बोला है। रोहित पवार ने मुख्य न्यायाधीश की कथित टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए लोकतंत्र और न्यायपालिका की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। बता दें कि दिल्ली में युवाओं के प्रदर्शन पर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कथित तौर पर कहा कि ‘हमारा समय बर्बाद मत कीजिए।’
`गरिमा का ध्यान रखना चाहिए था’
रोहित पवार ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की। रोहित पवार ने सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र के जिस स्तंभ से देश की जनता उम्मीद लगाए बैठी है, अगर उसी के मुख्य न्यायाधीश यह मानते हैं कि दिल्ली में युवाओं पर हुए अमानवीय लाठीचार्ज की सुनवाई करना टाइमपास है, तो इसे क्या कहा जाए? उन्होंने आगे कहा कि मुख्य न्यायाधीश के पद पर बैठे व्यक्ति को अपने पद की गरिमा और जिम्मेदारी का ध्यान रखना चाहिए।

अन्य समाचार