मुख्यपृष्ठनए समाचार‘आशीर्वाद' के नाम पर लूटी जा रही महिलाओं की इज्जत!

‘आशीर्वाद’ के नाम पर लूटी जा रही महिलाओं की इज्जत!

-ट्रांसजेंडर बनकर घुसते हैं, सम्मोहित करके करते हैं रेप
-मुंबई में नजरबंद रेपिस्ट गैंग एक्टिव
-घर में घुसकर हवाई सुंदरी का रेप

फिरोज खान / मुंबई

मुंबई में महिलाओं के खिलाफ अपराध का एक बेहद खतरनाक नया तरीका सामने आया है। अब दरिंदे हथियार नहीं, ‘नजर’ और ‘सम्मोहन’ को हथियार बना रहे हैं। पवई में एक शख्स ने ट्रांसजेंडर का भेष धारण कर ‘संतान होने का आशीर्वाद’ देने के बहाने घर में घुसकर एयर होस्टेस का बलात्कार किया। सबसे सनसनीखेज बात यह है कि आरोपी ने हवाई सुंदरी को इस तरह नजरबंद किया कि एक घंटे तक उसे पता ही नहीं चला कि उसके साथ क्या हो रहा है। यहां तक कि आरोपी ने उससे २००० रुपए भी लिए और फरार हो गया। आरोपी अनिल शिंदे (३०) को पुलिस ने सीसीटीवी और ऑटो के सहारे उसी रात कलवा से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता एक एयरलाइंस कंपनी में एयर होस्टेस है और अपने पति और एक बुजुर्ग रिश्तेदार के साथ पवई में रहती है। शादी को ४-५ वर्ष हो चुके हैं, लेकिन दंपति नि:संतान है। इसी कमजोरी को आरोपी ने भांप लिया। बातचीत में जब उसे पता चला कि घर में संतान नहीं है, तो वह बोला ‘मैं विशेष रस्म करूंगा। नजर उतारकर आशीर्वाद दूंगा, अवश्य संतान होगी।’
मामले की गंभीरता को देखते हुए पवई पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। बिल्डिंग और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में आरोपी को महिला के कपड़ों में ऑटोरिक्शा में बैठकर जाते हुए देखा गया। पुलिस ने ऑटो का रजिस्ट्रेशन नंबर ट्रेस किया। चालक से पूछताछ में पता चला कि उसने आरोपी को ठाणे के कलवा में उतारा था। तकनीकी सबूतों और लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपी अनिल शिंदे को कलवा से बुधवार रात दबोच लिया।
दिमाग सुन्न कर दिया
आरोपी घर के अंदर गया और पीड़िता से बातचीत करने लगा। कुछ ही देर में पीड़िता को चक्कर जैसा महसूस होने लगा। आरोपी ने उसे बिस्तर पर लेटने को कहा। ‘रस्म’ के नाम पर पहले उसने पीड़िता का सिर छुआ। इसके बाद अश्लील हरकतें करते हुए निवस्त्र कर दिया और फिर रेप किया। जाते समय आरोपी बोलता गया ‘तुम्हें जल्द ही संतान होगी’ और २००० रुपए लेकर फरार हो गया। होश आने पर पीड़िता ने पुलिस को बताया आरोपी ने उसका दिमाग इस कदर सुन्न कर दिया मानो वह नजरबंद में वैâद हो गई। एक घंटे तक उसे समझ ही नहीं आया कि उसके साथ क्या हुआ।’ शाम को पति के साथ पवई पुलिस थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई।

अन्य समाचार