सामना संवाददाता / मुंबई
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की स्थापना शरद पवार ने की है। इस संदर्भ में अजीत पवार गुट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में हमारी लड़ाई जारी है। चुनाव आयोग ने गलत तरीके से राष्ट्रवादी पार्टी शरद पवार से छीन ली। राष्ट्रवादी (शरदचंद्र पवार) पार्टी का हमें अरेंजमेंट करके दिया गया है, ऐसा कहते हुए राष्ट्रवादी की नेता सुप्रिया सुले ने आयोग के कामकाज पर तीखा हमला बोला। राष्ट्रवादी पार्टी का संविधान और मालिकाना हक शरद पवार के पास ही है, और यह पार्टी उनसे छीनकर किसी दूसरे को देना बहुत बड़ा अन्याय है। नियम-कानूनों में मनमानी नहीं चलती। यह देश संविधान से चलता है। यह नैतिकता की लड़ाई है। यह लड़ाई किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि प्रक्रिया के खिलाफ है। हमारे विरोधियों के मामलों में कोई दम नहीं है। सुप्रिया सुले ने यह विश्वास जताया कि भले ही अजीत पवार गुट चुनाव आयोग में गलत तरीके से जीत गया हो, लेकिन वे अदालत में नहीं जीत सकते। सुनवाई की तारीख नहीं मिल रही। हमारी लड़ाई उनके लिए है जिनकी यह पार्टी है, उन्हें यह मिलनी चाहिए। अब तक सुप्रीम कोर्ट में आठ सुनवाइयां हो चुकी हैं। शरद पवार हर सुनवाई में मौजूद थे। सुप्रीम कोर्ट में हमें सुनवाई की तारीख नहीं मिल रही है, सुप्रिया सुले ने ऐसी चिंता व्यक्त की। झूठे केस बर्दाश्त नहीं करेंगे।
