मुख्यपृष्ठग्लैमरपुरुषों के अहंकार पर कसा तंज

पुरुषों के अहंकार पर कसा तंज

-दीपिका का पलटवार!

दीपिका पादुकोण और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से जुड़ा पुराना विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। फिल्म से दीपिका के बाहर होने को लेकर अब वांगा के भाई प्रणय वांगा के दावे ने नई हलचल पैदा कर दी है। दावा किया गया कि दीपिका ने फिल्म के मुनाफे में १० फीसदी हिस्सेदारी मांगी थी, जिसे मंजूर नहीं किया गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लंबा पोस्ट शेयर कर सवाल उठाया कि जब पुरुष कलाकार लंबे समय से मुनाफे में हिस्सेदारी मांगते रहे हैं, तो महिला कलाकार के ऐसा करने पर इतना हंगामा क्यों? पोस्ट में इसे दोहरे मापदंड और ‘मेल ईगो’ से भी जोड़ा गया। अब सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि दीपिका ने इसी पोस्ट को लाइक कर दिया। उनके इस छोटे से रिएक्शन ने सोशल मीडिया पर पैंâस के बीच हलचल बढ़ा दी है। बिना कुछ कहे दीपिका ने आखिर क्या संदेश दिया, इस पर अब खूब चर्चा हो रही है।

अन्य समाचार