मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन: मछली वाली पर आया दिल

आउट ऑफ पवेलियन: मछली वाली पर आया दिल

अमिताभ श्रीवास्तव
-मजे की बात यह है कि अभी केवल सगाई हुई है, मगर इस सगाई से पूर्व जब रोमांस शिखर पर था तभी दोनों मां-बाप भी बन गए।
-उस शाम की सबसे खास चीज लगभग १ मिलियन पाउंड की कीमत वाली एक विशाल, दुर्लभ पीले हीरे की सगाई की अंगूठी थी।

अब जब बात दिल की हो तो वो कुछ नहीं देखता। फिर चाहे अमीर हो, गरीब हो कुछ भी हो। अब देखिये न, एक मछली बेचने वाली से पेशेवर फुटबॉल को इश्क हुआ और वह उसकी पत्नी भी बन गई। जी हां, चैंटेल शिल्डर का सफर काफी दिलचस्प रहा है। इस गोरी खूबसूरत मछली वाली लड़की की सगाई बोरुसिया डॉर्टमुंड के स्टार खिलाड़ी जॉय वीरमैन से हो चुकी है। शिल्डर एक साधारण पृष्ठभूमि से आती है। उसने उएक मेडिकल असिस्टेंट के रूप में काम शुरू किया था, बाद में वो मछली बेचने का काम करने लगी। मजे की बात यह है कि अभी केवल सगाई हुई है, मगर इस सगाई से पूर्व जब रोमांस शिखर पर था तभी दोनों मां-बाप भी बन गए। उनका पहला बेटा प्रâेंकी जो सितंबर २०२३ में पैदा हुआ था। दूसरे बच्चे, जेम्स का जन्म मई २०२५ में हुआ था। शिल्डर और वीरमैन दोनों नीदरलैंड के वोलेंडम शहर से आते हैं, जो मछली पकड़ने के लिए प्रसिद्ध है। इससे शिल्डर का मछली विक्रेता के रूप में काम करना थोड़ा और समझ में आने लगता है। शिल्डर के होने वाले पति वीरमैन ने इस गर्मी में डच दिग्गज पीएसवी आइंडहोवन से डॉर्टमुंड में बड़ा कदम उठाया। जर्मनों ने अगस्त में उनकी १७.१ मिलियन पाउंड की रिलीज क्लॉज को सक्रिय कर दिया। अब दोनों ने सगाई कर ली है। जल्द ही शादी करने वाले हैं।
सगाई में दुर्लभ डायमंड रिंग
सोचिये जब सगाई में इतनी महंगी और दुर्लभ हीरे की अंगूठी भेंट की जाएगी तो शादी में क्या होगा? जी हां, हीरे को अमर कहा जाता है इस लिहाज से तो फिर जॉर्ज रसेल की नई मंगेतर कारमेन मोंटेरो मुंड्ट भी अमर हो गईं। दरअसल, ब्रिटिश मर्सिडीज ड्राइवर रसेल ने एफ१ के ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान स्पेनिश इन्फ्लुएंसर मुंड्ट के साथ बातचीत में अपनी आश्चर्यजनक सगाई के बारे में बताया है। उस शाम की सबसे खास चीज लगभग १ मिलियन पाउंड की कीमत वाली एक विशाल, दुर्लभ पीले हीरे की सगाई की अंगूठी थी। किंग्स-लिन में जन्मे रसेल ने खुलासा किया कि उन्होंने अंगूठी को डिजाइन करने में मदद की और इसे पूरा करने में उन्हें लगभग आधा साल लग गया। सगाई और अंगूठी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी और जैक ग्रीलिश जैसी हस्तियों ने भी अपनी बधाई भेजी। रसेल ने कल के डच ग्रांड प्रिक्स से पहले कहा, ‘मैं वास्तव में उत्साहित था। मुझे हीरे की तलाश करने और अंगूठी डिजाइन करने की पूरी प्रक्रिया में बहुत आनंद आया।’ मुझे पहले से ही घबराहट हो रही थी क्योंकि मुझे पता नहीं था कि क्या चुनना है या सही डिजाइन वैâसे करना है।’ ‘डिजाइन के मामले में मैंने जो काम किया, उससे मैं वाकई बहुत खुश हूं। यह हीरा आकर्षक, जीवंत, पीला है और अंदर से बिल्कुल दोषरहित है, इसलिए यह एक बहुत अच्छी कटिंग है।’

अन्य समाचार