‘ट्रॉफी चाहिए, लाइक्स-व्यूज नहीं!’
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट आज से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। दो मैचों की सीरीज में टीम इंडिया १-० से आगे है और उसकी नजर अब क्लीन स्वीप पर है। मुकाबले से पहले मुख्य कोच गौतम गंभीर ने आलोचकों को दो टूक जवाब दिया। गंभीर ने कहा कि उनका काम ट्रॉफियां जीतना है, सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज हासिल करना नहीं। उन्होंने रैंकिंग को भी ज्यादा महत्व नहीं देने की बात कही। गंभीर ने माना कि टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है, इसलिए उतार-चढ़ाव स्वाभाविक हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने पर भी चिंता जताई और कहा कि टीम मैनेजमेंट इस मुद्दे पर चर्चा कर चुका है। गंभीर का लक्ष्य सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मैच खिलाकर टीम में निरंतरता लाना है। पहले टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को १६५ रन से हराया था।
