बोलीं- ‘मैं बेगुनाह हूं!’
‘द ट्रेटर्स २’ का विवाद अब नया मोड़ ले चुका है। शहनील गिल के गंभीर आरोपों के बाद जिस कंटेस्टेंट को लेकर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह हैं पारुल गुलाटी। शो में बार-बार ट्रेटर का सही अंदाजा लगाने को लेकर पारुल पहले ही सुर्खियों में थीं। अब उन पर उठ रहे सवालों के बीच उन्होंने खुद सामने आकर जवाब दिया है। पारुल ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए कहा कि हर जगह उनके खिलाफ शक का माहौल बनाया जा रहा है, लेकिन वह इस मामले में भी बेगुनाह हैं। उनके इस बयान के बाद मामला और गरमा गया है। दिलचस्प, बात यह है कि शहनील ने किसी कंटेस्टेंट का नाम नहीं लिया था, फिर भी चर्चा पारुल तक पहुंच गई। अब पारुल की सफाई ने गॉसिप का बाजार और गर्म कर दिया है। सवाल उठ रहा है-क्या उनकी ‘गट फीलिंग’ वाकई सिर्फ संयोग थी या इसके पीछे कोई और कहानी है?
