-अब नंबर ढूंढ रहे एक्टर
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा रविवार को मुंबई के एक रेस्त्रां में पार्टी के लिए पहुंचे थे। दोनों जब बाहर निकले तो हमेशा की तरह पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। लेकिन इस बार वैâमरों के सामने कुछ ऐसा हुआ कि रितेश को किसी से ‘उधार’ लेना पड़ गया! दरअसल, रितेश और जेनेलिया की तस्वीरें खींची जा रही थीं, तभी कुछ छोटे बच्चे पैसे मांगने लगे। रितेश की जेब में उस वक्त वैâश नहीं था। यह देखकर वहां मौजूद एक पैपराजी ने अपनी जेब से पैसे निकालकर बच्चों को दे दिए। रितेश ने उस शख्स को धन्यवाद तो कहा, लेकिन अब मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर उसी पैपराजी की तस्वीर शेयर कर उसका नंबर खोजने की अपील कर दी है। रितेश ने लिखा कि उसने उनकी तरफ से पैसे दिए थे और वह उसका उधार चुकाना चाहते हैं। अब पैंâस भी सोच रहे हैं-आखिर वो ‘गुमनाम मददगार’ कौन है?
