मुख्यपृष्ठखेलश्रीलंका की हालत पतली!

श्रीलंका की हालत पतली!

-पंत-जुरेल का धमाका
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भारत ने पहली पारी ९ विकेट पर ५०३ रन बनाकर घोषित की। दूसरे दिन ऋषभ पंत ने शानदार अर्धशतक लगाया, जबकि ध्रुव जुरेल ने बेहतरीन शतक जड़कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इससे पहले देवदत्त पडिक्कल ने भी शानदार ११७ रन की पारी खेली थी। उन्होंने कप्तान शुभमन गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए १२० रन की अहम साझेदारी की। जवाब में श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने २ विकेट पर ८ रन बनाए हैं और वह भारत से अभी ४९५ रन पीछे है। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने एक-एक विकेट लिया। पहले दिन असिथा फर्नांडो ने भारत के तीन विकेट झटके थे। वहीं, ऋषभ पंत चोट के कारण कुछ समय के लिए मैदान से बाहर भी गए थे। अब तीसरे दिन भारतीय गेंदबाज श्रीलंका पर दबाव बढ़ाने की कोशिश करेंगे।

अन्य समाचार