मुख्यपृष्ठखेलअर्जेंटीना से हारकर बाहर हुआ हिंदुस्तान

अर्जेंटीना से हारकर बाहर हुआ हिंदुस्तान

-पुरुष हॉकी विश्व कप २०२६ में
एमस्टेलवीन में खेले जा रहे पुरुष हॉकी विश्व कप २०२६ के पूल ई के अहम मुकाबले में अर्जेंटीना के खिलाफ ५-३ से हारने के बाद हिंदुस्थान वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। हिंदुस्थान के लिए आखिरी पलों में सुखजीत और हार्दिक ने गोल किए, लेकिन यह जीत काफी नहीं रही। इससे पहले अर्जेंटीना के लिए तीसरे क्वार्टर में टोमास डोमेने ने तीसरा और चौथा गोल किया। वहीं पहले क्वार्टर में अर्जेंटीना ने दो गोल की बढ़त बना ली थी, जिसके बाद हिंदुस्थान ने एक गोल करके अंतर कम किया। अर्जेंटीना के जोकिन टोस्कानी ने सिर्फ ३९ सेकंड में पहला गोल किया और कुछ मिनट बाद निकोलस डे ला टोरे ने बढ़त को दोगुना कर दिया। हालांकि, सुखजीत सिंह ने हिंदुस्थान के लिए पहला गोल करके अंतर को कम किया, वहीं मैच के दूसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ। हिंदुस्थान हॉकी वर्ल्ड कप २०२६ से बाहर हुआ।

अन्य समाचार