अनिल मिश्र / पटना
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे द्वारा उत्तराखंड के हल्द्वानी के रामलीला मैदान में महती सभा के संबोधित करने के दो दिनों बाद भाजपा, आरएसएस के नेताओं, कार्यकर्ताओं द्वारा शुद्धीकरण यज्ञ करने तथा उनके बारे में गलत बयानी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के लगातार दोषियों पर मुकदमा दायर करने की मांग करने, राज्यसभा में मल्लिका अर्जुन खडगे द्वारा प्रमुखता से इस बात को उठाने के बाद इस घटना को अति दुखद करार देते हुए भाजपा के नेता राज्यसभा जेपी नड्डा द्वारा जांच की बातें राज्यसभा में कहने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो 20 दिनों बाद पर सार्वजानिक रूप से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा इस बात को उठाने तथा दोषियों के खिलाफ मुकदमा दायर करने की बातें कहने पर डरी, घबराई उत्तराखंड एवं केंद्र सरकार आनन-फानन में दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज कराने के बजाय भाजपा कार्यकर्ता द्वारा बनावटी प्राथमिकी राहुल गांधी पर दर्ज कराने का काम किया जिससे देशवासियों में भयानक आक्रोश है। इस संबंध में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, गया जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार पासवान, धर्मेंद्र कुमार निराला, शिव कुमार चौरसिया, शिवनाथ प्रसाद आदि ने कहा कि गया जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ द्वारा गया व्यवहार न्यायालय में शुद्धीकरण करने वालों, तथा डबल इंजन की सरकार पर मुकदमा दायर करेंगे तथा इसका तब तक विरोध करेंगे, जब तक दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज नहीं हो जाती तथा राहुल गांधी पर किए गए मुकदमा वापस न हो जाये।
