मुख्यपृष्ठनए समाचारमहाराष्ट्र में बूंद-बूंद को तरसेंगे लोग!.. झीलों और बांधों में ७६ प्रतिशत...

महाराष्ट्र में बूंद-बूंद को तरसेंगे लोग!.. झीलों और बांधों में ७६ प्रतिशत ही पानी हुआ जमा

सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र में इस बार बारिश की कमी ने जलसंकट का खतरा गहरा दिया है। मानसून की विदाई शुरू होने के साथ ही राज्य के जलाशयों में पानी की स्थिति चिंता बढ़ाने वाली हो गई है। राज्य के ३,०३२ बांधों में कुल ३१,०८३.०१ मिलियन घनमीटर उपयोगी पानी ही बचा है, जो कुल उपयोगी क्षमता का केवल ७६.१६ प्रतिशत है। पिछले वर्ष इसी अवधि में जलाशयों में ३८,८४५.३४ मिलियन घनमीटर यानी ८७.८१ प्रतिशत था। यानी इस साल में राज्य के बांधों में ७,७६२.३३ मिलियन घनमीटर पानी कम जमा हुआ है। पानी की यह कमी केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाले दिनों में खेती, पशुओं और आम लोगों की जलापूर्ति पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।

अन्य समाचार