मुख्यपृष्ठग्लैमरफिल्मी रिव्यू...‘ओए चिल मार’ में दोस्ती, प्यार और रहस्य का तड़का!

फिल्मी रिव्यू…‘ओए चिल मार’ में दोस्ती, प्यार और रहस्य का तड़का!

-‎सस्पेंस, सोशल मीडिया और रिश्तों की उलझनों को जोड़ने की कोशिश, कहानी में कई दिलचस्प मोड़
‎
‎सामना संवाददाता / मुंबई

‎25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हिंदी फिल्म ‘ओए ‎चिल मार’ का नाम सुनकर भले ही यह एक हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्म लग सकता है, लेकिन फिल्म की कहानी दोस्ती, प्यार, सोशल मीडिया, गुमशुदगी और पुराने राज के बीच घूमती है। नितिन एम. रोकड़े के निर्देशन में बनी इस फिल्म में श्रेय पारीक, तेजस देव, प्राची बंसल, शिखा पांडे, सूफिया तनवीर और अतुल तिवारी सहित कई कलाकार नजर आते हैं।
‎फिल्म की कहानी चार दोस्तों-प्रेम, गुड्डू, गोवर्धन और विकास के इर्द-गिर्द बुनी गई है। प्रेम सुमी से प्यार करता है, लेकिन उसके पिता उसकी शादी किसी और लड़की से करना चाहते हैं। इसी सिलसिले में चारों दोस्त वाराणसी पहुंचते हैं। यहां उनके साथ लूट की घटना होती है, जिसका संबंध उस परिवार से जुड़ जाता है, जहां वे पहुंचे हैं।
‎कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है, जब सोशल मीडिया से जुड़ी काजल अचानक होली के दिन गायब हो जाती है। इसके बाद फिल्म गुमशुदगी के रहस्य के साथ पुराने घटनाक्रम और चारों दोस्तों की जिंदगी से जुड़े सवालों को सामने लाती है। आखिर काजल कहां गई और उसके गायब होने के पीछे क्या राज है, यही कहानी का मुख्य सवाल बन जाता है।
‎फिल्म का एक दिलचस्प पहलू सोशल मीडिया की दुनिया है। लाइक्स, फॉलोअर्स और ऑनलाइन पहचान की चाहत को कहानी में जगह दी गई है। बचपन के अनुभव, परिवार और रिश्तों की भावनात्मक उलझनों को भी इससे जोड़ने की कोशिश की गई है।
‎हालांकि ‘ओए चिल मार’ का कॉन्सेप्ट दिलचस्प है, स्क्रीनप्ले फिल्म की सबसे बड़ी ताकत होता है, जिसे और प्रभावशाली बनाया जा सकता था । कई जगह कहानी प्रभाव पैदा करने के बजाय बिखरती हुई महसूस होती है। सस्पेंस को बनाए रखने की कोशिश जरूर है, लेकिन रोमांच लगातार बरकरार नहीं रह पाता।
‎कुल मिलाकर, फिल्म में दोस्ती, प्यार, सोशल मीडिया और रहस्य का मिश्रण है, हल्के-फुल्के अंदाज में रहस्य और रिश्तों की कहानी देखने वालों के लिए यह एक विकल्प हो सकती है, कुल मिलाकर एक पारिवारिक फिल्म है जिसे आप पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं!

अन्य समाचार