‘राइज एंड फॉल’ के प्रीमियर में स्वरा भास्कर का अंदाज देखकर हर किसी की नजर उनके ब्लाउज पर टिक गई। पर्पल साड़ी के साथ स्वरा ने ऐसा ब्लाउज पहना, जिस पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा था, ‘मोटी’। अब भला सोशल मीडिया के ट्रोलर्स को इससे बड़ा जवाब क्या मिलता! दरअसल, बेटी राबिया के जन्म के बाद बढ़े वजन को लेकर स्वरा को लगातार ट्रोल किया गया। किसी ने उन्हें ‘मोटी’ कहा तो किसी ने भैंस, गाय, हिप्पो और हाथी तक कह डाला। लेकिन स्वरा ने इन तानों को दिल पर लेने के बजाय इन्हीं शब्दों को अपना हथियार बना लिया। वीरेंद्र सहवाग से बातचीत में स्वरा ने साफ कहा कि अब उन्हें इन शब्दों पर शर्म नहीं आती। उन्होंने ट्रोलर्स की गालियों को ही अपने फैशन स्टेटमेंट में बदल दिया। यानी जिस शब्द से ट्रोलर्स नीचा दिखाना चाहते थे, स्वरा ने उसी को पहनकर दे दिया करारा जवाब!
