मुख्यपृष्ठनए समाचारश्री रामानुग्रह आश्रम में बहेगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृत धारा

श्री रामानुग्रह आश्रम में बहेगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृत धारा

सामना संवाददाता / कानपुर

कानपुर के श्री रामानुग्रह आश्रम में बहेगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृत धारा कानपुर के ईश्वरी गंज क्षेत्र में स्थित श्री रामानुग्रह आश्रम विठुर में परम पूज्य श्री श्री १००८ महामंडलेश्वर स्वामी श्री विनय स्वारूपानंद सरस्वती जी महाराज जी की अध्यक्षता में 18अक्टूबर 2026 रविवार से 24 अक्टूबर 2026 शनिवार तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन गोलोकवासी श्रीमती डॉ.सी. प्रभाकरण जी की प्रथम पुण्य तिथि पर किया गया है। कथा व्यास श्री वत्स कृष्ण कांत अवस्थी जी महाराज (श्री धाम वृंदावन मथुरा)अपने श्रीमुख से 7 दिन तक श्रोताओं को अपराह्न 02 बजे से 06 बजे तक “श्रीमद्भागवत कथा” का रसपान कराएंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए श्रीमद्भागवत कथा के आयोजक एवं श्री रामानुग्रह आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी श्री विनय स्वारूपानंद सरस्वती जी महाराज ने बताया कि संत सम्मेलन वा विशाल भंडारा के साथ 25 अक्टूबर 2026 रविवार को इस धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति होगी। इस अवसर पर कानपुर एवं विभिन्न क्षेत्रों से अनेक विलक्षण महापुरुष एवं विशिष्ट जन शामिल होंगे।
महामंडलेश्वर स्वामी जी ने सभी कानपुर वासियों व मुंबई के अपने अनुवाइयों से आग्रह किया है कि इस आयोजन में पूर्ण मनोयोग से जुड़े एवं जन जन को कथा के बारे में अवगत करायें।

अन्य समाचार