क्रिकेट के मैदान पर छक्के-चौके लगाने वाले शिखर धवन के नाम पर अब कथित तौर पर फर्जीवाड़े का खेल चल रहा है! हैरानी की बात यह है कि जिस टी-२० टूर्नामेंट में धवन खेल ही नहीं रहे, वहां उनके नाम का इस्तेमाल खिलाड़ी के तौर पर किया जा रहा है। न धवन की मंजूरी, न उन्हें कोई जानकारी, फिर भी नाम भुनाने का कथित खेल जारी है। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने १३ अक्टूबर की रात अपने एक्स हैंडल पर इस मामले का खुलासा किया। धवन के मुताबिक, ‘वर्ल्ड टी-२० कॉन्टिनेंट कप’ में प्रतिभागी के रूप में उनके नाम का इस्तेमाल होने की जानकारी मिली है। मामला सामने आते ही उन्होंने और उनकी टीम ने संज्ञान लिया है। धवन ने साफ कर दिया है कि इस मामले में जरूरी कानूनी कदम उठाए जाएंगे। अब सवाल यह है कि आखिर किसने और किसकी अनुमति से उनके नाम का इस्तेमाल किया? पैंâस को भी ऐसे दावों से सावधान रहने की जरूरत है।
