-मामला तब और दिलचस्प हो गया जब अर्जन ने अनन्या की स्टोरी को रीपोस्ट करते हुए उन्हें प्यार से ‘एनी’ कहा और साथ में हार्ट इमोजी भी शेयर किया।
अनन्या पांडे एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार उनका नाम पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर और गीतकार अर्जन ढिल्लों के साथ जोड़ा जा रहा है। वजह बनी सोशल मीडिया पर हुई एक छोटी-सी लेकिन चर्चित बातचीत, जिसने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। हाल ही में अनन्या ने अपने पालतू डॉग के साथ एक क्यूट तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर से ज्यादा चर्चा उस गाने की हुई, जिसे उन्होंने बैकग्राउंड में लगाया था। यह अर्जन ढिल्लों का हिट ट्रैक ‘एनिग्मा’ था। मामला तब और दिलचस्प हो गया जब अर्जन ने अनन्या की स्टोरी को रीपोस्ट करते हुए उन्हें प्यार से ‘एनी’ कहा और साथ में हार्ट इमोजी भी शेयर किया। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया। कुछ पैंâस इसे नई लव स्टोरी की शुरुआत मान रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि दोनों किसी बड़े प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक दोनों सितारों ने इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
बॉक्स
