मुख्यपृष्ठनए समाचारविद्यार्थी को शिखर तक ले जाता है शिक्षक-संजय सिंह

विद्यार्थी को शिखर तक ले जाता है शिक्षक-संजय सिंह

 -राणाप्रताप कॉलेज में ज्ञानारंभ समारोह

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

राणाप्रताप पीजी कॉलेज के बीएड विभाग में आयोजित ज्ञानारंभ समारोह में क्षत्रिया समिति के अध्यक्ष ने चिंता जताई कि विद्यार्थी समुदाय ज्ञान के मूल भाव को समझ नहीं पा रहा है। परिसरों से छात्रों का विमुख होना चिंताजनक है। अपने प्रेरक उद्बोधन में उन्होने विद्यार्थियों को शिक्षक के दायित्व और समाज में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराया। कहा कि शिक्षक विद्यार्थी को शिखर तक ले जाता है। शिक्षक समाज और राष्ट्र के लिये योग्य नागरिक तैयार करता है। विद्यार्थी का परिसर में रहकर ही चौमुखी विकास होता है। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों को शिक्षक-प्रशिक्षण की महत्ता, शिक्षक की सामाजिक भूमिका तथा शैक्षणिक जीवन के प्रति जिम्मेदारियों से परिचित कराना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ सपना पाण्डेय द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
कार्यक्रम संचालन करते हुए डॉ. संतोष अंश ने कहा कि बी.एड. में प्रवेश केवल एक डिग्री प्राप्त करने की शुरुआत नहीं, बल्कि विद्यार्थी से शिक्षक और ज्ञान से संस्कार की ओर बढ़ने वाली यात्रा का आरंभ है। शिक्षक केवल विषय का अध्यापन नहीं करता, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और जीवन को दिशा देता है। समारोह में महाविद्यालय पूर्व बार अध्यक्ष संजय सिंह, प्रबंधक बालचंद्र सिंह एडवोकेट, उप प्राचार्य एवं अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. निशा सिंह, बीएड विभागाध्यक्ष डा.भारती सिंह, शांतिलता व डा.सीमा सिंह, डा. संतोष सिंह अंश का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उप प्राचार्य प्रो. निशा सिंह को आदर्श शिक्षक सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बी.एड. विभागाध्यक्ष डॉ. भारती सिंह ने विद्यार्थियों को शिक्षक-प्रशिक्षण के उद्देश्य, पाठ्यक्रम तथा शैक्षणिक अनुशासन के संबंध में मार्गदर्शन दिया। पूर्व छात्रा एवं शिक्षिका अंशिका सिंह ने भी अपने अनुभवों के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षक-प्रशिक्षण के दौरान ज्ञान, कौशल एवं व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। पूर्व छात्रा शिवानी, जिनका एल.टी. ग्रेड शिक्षक भर्ती की मेन्स परीक्षा के लिए चयन हुआ है, ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, अनुशासन, निरंतर अध्ययन और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता के संबंध में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। पूर्व छात्र छोटेलाल मौर्य ने पद्य में अपने भाव को अभिव्यक्त किया। प्रबंधक बालचंद्र सिंह ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए शैक्षणिक जीवन में अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया। समारोह के अंत में डॉ. सीमा सिंह ने आभार ज्ञापित किया।

अन्य समाचार

भरोसा

पर्वत