मुख्यपृष्ठनए समाचार`पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ' अभियान के तहत चाकंद पशु अस्पताल परिसर में...

`पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ’ अभियान के तहत चाकंद पशु अस्पताल परिसर में लगाए गए फलदार एवं छायादार वृक्ष के पौधे

अनिल / पटना

बिहार प्रदेश के धार्मिक, अध्यात्मिक, पौराणिक एवं ऐतिहासिक नगरी गया शहर के बागेश्वरी रोड स्थित डॉ. बी.आर.अम्बेडकर शिक्षण संस्थान के द्वारा ‘पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ’ अभियान के तहत चाकंद स्थित पशु अस्पताल परिसर में लगभग 21 छायादार और फलदार पौधे लगाए। संस्थान के अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि ये पौधे वन विभाग से निःशुल्क प्राप्त हुए हैं, जिनकी देखभाल भी संस्थान द्वारा की जाएगी ताकि वे बड़े होकर समाज को स्वच्छ हवा प्रदान कर सकें। उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग की समस्या पर भी जोर देते हुए कहा कि हर व्यक्ति को जीवन के खास अवसरों पर पौधा लगाना चाहिए।
चाकंद पशु अस्पताल के पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह ने संस्थान के इस पहल की प्रशंसा की और अस्पताल प्रशासन ने संस्थान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पौधों के बढ़ने से अस्पताल परिसर हरा-भरा और सुंदर होगा, जिससे पशुपालकों को भी लाभ मिलेगा। इस अभियान में डॉ. गौरव कुमार सिंह, रंजन कुमार, विश्वजीत कुमार, मनोरंजन कुमार, नीतीश कुमार, उमेश प्रसाद वर्मा, सावित्री कुमारी और श्रवण कुमार ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

अन्य समाचार

भरोसा

पर्वत