मुख्यपृष्ठनए समाचार15 अक्टूबर से यूपीआई पर लगने वाले शुल्क वापस ले केंद्र सरकार-...

15 अक्टूबर से यूपीआई पर लगने वाले शुल्क वापस ले केंद्र सरकार- कांग्रेस

अनिल मिश्र / पटना

भारतीय जनता पार्टी एवं उसके सहयोगी घटक दलों का गठबंधन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन शासित केंद्र सरकार द्वारा चुपचाप यूपीआई, यूनिफाइड पेमेंटस इंटरफेस पर 15 अक्टूबर से शुल्क लगाने की घोषणा के खिलाफ आज कॉंग्रेस पार्टी के नेता, कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार के केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का स्थानीय टावर चौक पर पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर उपस्थित बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, टिंकू गिरी, शिव कुमार चौरसिया, धर्मेंद्र कुमार निराला, सुनील कुमार पासवान, इंदल पासवान, अनिल यादव, सुरेश सिंह, रूपेश चौधरी, विनोद बनारसी, अशोक राम , सुनील कुमार सिन्हा, ने कहा कि अब देशवासियों को पन्द्रह अक्टूबर से 2000 के ऊपर लेनदेन पर 0.4 % अतिरिक्त शुल्क तथा जीएसटी लेने के तुगलकी फरमान से आमजनों में भारी आक्रोश है। इस बीच इन सभी नेताओं ने कहा कि सरकार कहती है कि ग्राहक से कोई फीस नहीं ली जायेगी, लेकिन दुकानदार पर लगने वाली फीस आखिर आएगी कहाँ से, कीमतों में जुड़ कर ग्राहक की जेब से? इस बीच इन नेताओं ने कहा कि अमेरिकी पेमेंट कम्पनियां लंबे समय से भारत की जीरो एमडीआर नीति का विरोध करती रही है, जिसे अब मोदी सरकार ने ठीक उसी दिशा में नीति बदलने का रास्ता खोल दिया है। यूएस ट्रेड डील की तरह ही कम्परमाईज कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर अमेरिकी दबाव के सामने सरेंडर कर रहे हैं।

अन्य समाचार

भरोसा

पर्वत