मुख्यपृष्ठनए समाचारश्रमजीवी पत्रकार संघ टिकारी अनुमंडल इकाई की बैठक संपन्न

श्रमजीवी पत्रकार संघ टिकारी अनुमंडल इकाई की बैठक संपन्न

-पत्रकारों के भविष्य से लेकर सामाजिक कार्य में हाथ बंटाने पर जोर

अनिल मिश्र / पटना

बिहार प्रदेश के गया जिला अंतर्गत गुरुवार को पंचानपुर स्थित पंडित जी फास्ट एंड फ्रेश रेस्टोरेंट के सभागार में श्रमजीवी पत्रकार संघ, अनुमंडल इकाई टिकारी की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पत्रकार बंधुओं और पत्रकारिता कर रहे लोगों की भविष्य में किसी भी प्रकार के दुर्घटना होने अथवा मृत्यु होने पर सहयोग राशि देकर कुछ देर के लिए पीड़ित पत्रकार के परिजनों को आर्थिक मदद करने के साथ-साथ अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ सहयोग लेते हुए सामाजिक कार्य करने पर भी बल दिया गया। वहीं अधिकारियों द्वारा पत्रकारों और मीडियाकर्मियों को किसी भी विशेष बैठक में एवं नई जानकारियां नहीं देने को लेकर भी चर्चा करते हुए इस संबंध में पदाधिकारियों से बात करने की भी योजना बताई गई। इसके साथ ही बैठक में कोष, आपसी समन्वय, एकता और सामाजिक कार्यों सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए। बैठक में टिकारी अनुमंडल के कोंच, टिकारी, गुरारू एवं परैया के पत्रकार साथी उपस्थित रहे।इस बैठक की अध्यक्षता टिकारी अनुमंडल श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष दिग्विजय कुमार सिंह ने किया। वहीं मंच का संचालन महासचिव धमेंद्र मिश्र किए। वहीं इस अवसर पर संघ के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, दीपक कुमार,डीके यादव, जितेन्द्र मिश्र, आलोक रंजन,संजय अथर्व, अनुपम सिन्हा, संदीप कुमार, नागेन्द्र कुमार राही,प्रेम मांझी, कुणाल कुमार चौरसिया, सुदर्शन कुमार, रामश्रय यादव , रामकृष्ण त्रिवेदी,नौलेश द्विवेदी, पंकज कुमार, रंजन कुमार सिन्हा, रंजित कुमार, सहजानंद सरस्वती आदि ने अपने -अपने विचार रखे। आज के बैठक का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के आने वाले भविष्य बेहतर करने को लेकर रहा। जहां आर्थिक तंगी से जूझ रहे इस चौथे स्तंभ में काम कर रहे लोगों के आपात स्थिति में सहयोग, समाजिक कार्यों के प्रति जवाबदेही एवं पदाधिकारियों से सामंजस्य स्थापित करते हुए चौथे स्तंभ को नजरंदाज नहीं करते हुए चौथे स्तंभ को आमलोगों की आवाज बताते हुए बेहतर समाज की परिकल्पना स्थापित करने पर बल दिया गया।

अन्य समाचार

भरोसा

पर्वत