मुख्यपृष्ठनए समाचारविद्यार्थी अपनाएं जीवन में उच्च आदर्श-विनोद

विद्यार्थी अपनाएं जीवन में उच्च आदर्श-विनोद

 -एमजीएस कॉलेज में ‘भारत का भविष्य व विश्व की नियति’ विषयक संगोष्ठी

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

श्रीअरविंद सोसाइटी के तत्वावधान में शनिवार को महात्मा गांधी स्मारक इंटर कालेज में ‘भारत का भविष्य और विश्व के प्रति नियति’ विषय पर एक भव्य विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। बौद्धिक विमर्श से भरे इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण, भारतीय संस्कृति और वैश्विक कल्याण पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग के सदस्य डॉ. विनोद सिंह ने की, जबकि मंच का सफल संयोजन हिंदी प्रवक्ता राकेश कुमार सिंह ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत पर मुख्य अतिथियों ने भारत माता और महर्षि अरविंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर गोष्ठी का श्रीगणेश किया। इसके बाद संस्थान की परंपरा के अनुरूप श्री अरविंद सोसाइटी के सचिव एसपी सिंह, अध्यक्ष बजरंग बहादुर सिंह, राजेंद्र बहादुर सिंह और सदस्य ज्ञान प्रकाश यादव को अंगवस्त्रम और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य वक्ता डा.जेपी सिंह ने कहा, एक सच्चे शासक की प्रकृति तपस्वी जैसी होनी चाहिए। विकास की असली परिभाषा तब पूरी होती है जब समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति को सुख और सम्मान का अधिकार मिले। डॉ. सिंह ने छात्र-छात्राओं को कई प्रेरक प्रसंग सुनाए और प्रश्न-उत्तर सत्र के माध्यम से बच्चों की उत्सुकता और जिज्ञासाओं का समाधान किया।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में शिक्षा सेवा चयन आयोग सदस्य डा. सिंह ने विद्यार्थियों को जीवन में उच्च आदर्श अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम समापन अवसर पर प्रधानाचार्य महेश कुमार सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

अन्य समाचार

भरोसा

पर्वत