सामना संवाददाता / मुंबई
भारत में तेजी से उभरते बहुराष्ट्रीय समूहों में शामिल आरव ग्लोबल ग्रुप ने अपना ११वां स्थापना दिवस मुंबई के प्रतिष्ठित जे डब्ल्यू मैरियट, सहार में धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में अग्रणी कॉर्पोरेट प्रतिनिधि, उद्योग विशेषज्ञ, व्यापार जगत से जुड़े वरिष्ठ वक्ता, प्रतिष्ठित सहयोगी संस्थान और देश-विदेश से आए विशिष्ट अतिथि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
सांस्कृतिक आकर्षण के रूप में प्रसिद्ध पार्श्वगायक अल्तमश फरीदी ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का दिल जीता। समारोह का केंद्र-बिंदु रहा समूह की नई कॉर्पोरेट कॉफी टेबल बुक का अनावरण। भव्य डिजाइन और सूचनाप्रद सामग्री से सजी यह पुस्तक एक दृष्टिपूर्ण दस्तावेज है, जिसमें कंपनी की स्थापना से लेकर वैश्विक मंच तक पहुंची। यात्रा, तकनीकी तथा व्यावसायिक नवाचार, विस्तारित अंतर्राष्ट्रीय फुटप्रिंट और भविष्य की रणनीतियों का विस्तृत उल्लेख है।
समारोह के मुख्य वक्तव्य में समूह के अध्यक्ष नितिन तिवारी ने ११ वर्षों की उपलब्धियों का सार प्रस्तुत करते हुए भविष्य की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने संगठन में नवाचार, जिम्मेदारी और वैश्विक सोच को इसकी सफलता की रीढ़ बताया। उन्होंने बताया कि समूह अब विकास के अगले चरण में प्रवेश करने जा रहा है और इसी क्रम में आरव ग्लोबल ग्रुप आने वाले वर्षों में अपना आईपीओ लाने की दिशा में सक्रिय रूप से काम शुरू कर रहा है। समूह की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना तिवारी ने अपने संबोधन में इस यात्रा में योगदान देने वाले सभी कर्मचारियों, साझेदारों और हितधारकों का धन्यवाद किया। उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी आने वाले वर्षों में नवाचार, तकनीकी उत्कृष्टता और वैश्विक विस्तार के क्षेत्रों में नए बेंचमार्क्स स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
पूज्य श्री चिन्मयानंद बापू जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से और ऊंचाई प्रदान की।
बता दें कि आरव ग्लोबल ग्रुप एक बहुविविध अंतर्राष्ट्रीय समूह है जिसका व्यवसाय सूचना प्रौद्योगिकी, फार्मास्यूटिकल्स, रियल एस्टेट, हॉस्पिटैलिटी, इंप्रâास्ट्रक्चर और वैश्विक व्यापार जैसे प्रमुख क्षेत्रों में पैâला हुआ है।
