मुख्यपृष्ठनए समाचार४ साल से बॉस का बना रहा था सीक्रेट वीडियो!..मांगी २० लाख...

४ साल से बॉस का बना रहा था सीक्रेट वीडियो!..मांगी २० लाख की फिरौती

सामना संवाददाता / मुंबई

गोरेगांव के एक ३८ वर्षीय बिजनेसमैन को उनके ही ड्राइवर ने ४ साल तक चुपके से फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की। ड्राइवर ने २० लाख रुपये की फिरौती मांगी, नहीं देने पर बिजनेसमैन की पत्नी को वीडियो भेजने की धमकी दी। आखिरकार, ब्लैकमेलिंग के चक्कर में ड्राइवर फंस गया और पकड़ा गया।
आरे पुलिस के अनुसार, आरोपी ४ साल से शिकायतकर्ता का ड्राइवर था। आरोप है कि आरोपी ड्राइवर मीटिंग और अन्य अपॉइंटमेंट के दौरान बिना इजाजत के गुपचुप तरीके से फोटो और वीडियो बनाता था।
पुलिस का कहना है कि आरोपी ने कई सालों तक अपने प्रोफेशनल ड्यूटी के दौरान ही ये सामग्री जमा की। १ जुलाई को आरोपी ने बिजनेसमैन से संपर्क किया और कहा कि उसके पास ऐसी सामग्री है जिससे उसकी पर्सनल लाइफ और इज्जत खराब हो सकती है। आरोपी ने धमकी दी कि अगर २० लाख रुपये नहीं दिए तो वह ये वीडियो और फोटो बिजनेसमैन की पत्नी को भेज देगा। डर के कारण बिजनेसमैन ने पहले १० लाख देने पर बात की। बाद में आरोपी १० लाख पर मान गया और २५ हजार रुपए एडवांस भी ले लिए। बाकी रकम मांगता रहा। बार-बार धमकी से तंग आकर बिजनेसमैन पुलिस के पास पहुंचा। बिजनेसमैन की शिकायत पर आरे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल फरार है। पुलिस जांच कर रही है।

अन्य समाचार