बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे का एक फैशन शो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने नई चर्चा छेड़ दी है। दरअसल, डिजाइनर गौरव गुप्ता के शो में शो-स्टॉपर बनीं अनन्या अपने खूबसूरत ब्राइडल लुक से सबका ध्यान खींच रही थीं। लेकिन शो खत्म होने के बाद वैâमरे के सामने पोज देते समय एक ऐसा पल वैâद हुआ, जिस पर लोगों की नजरें टिक गर्इं। वीडियो में डिजाइनर को अनन्या की कमर पर हाथ रखते देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी नाराजगी जाहिर करनी शुरू कर दी। कुछ फैंस ने इसे लेकर सवाल उठाए और कहा कि ऐसे कैसे कोई कमर पर हाथ रख सकता है। तो कुछ ने कहा कि ऐसे मौकों पर व्यक्तिगत सीमाओं का ध्यान रखना चाहिए। फिलहाल, यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है और सभी की नजरें अनन्या के रिएक्शन पर टिकी हैं।
