मुख्यपृष्ठनए समाचारकिसी के दबाव में नहीं हैं हम... विलय की अटकलों पर सुप्रिया...

किसी के दबाव में नहीं हैं हम… विलय की अटकलों पर सुप्रिया सुले की दो टूक… बोलीं -अफवाहों पर न करें विश्वास

सामना संवाददाता / मुंबई

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की सांसद और वरिष्ठ नेता सुप्रिया सुले ने पार्टी के एनडीए में शामिल होने और अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के साथ संभावित विलय की चर्चाओं को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनकी पार्टी किसी के दबाव में नहीं है और इस तरह की चर्चाओं का कोई आधार नहीं है।
सुप्रिया सुले ने कहा कि विलय को लेकर अभी तक किसी तरह का कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि पार्टी के किसी भी नेता से इस संबंध में कोई संपर्क नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा, जब कोई प्रस्ताव ही नहीं आया है, तो आगे की चर्चा का सवाल ही नहीं उठता। न कांग्रेस से कोई प्रस्ताव आया है और न ही किसी ने हमसे इस विषय पर बात की है। सुप्रिया सुले ने कहा कि राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं होती रहती हैं, लेकिन उनकी पार्टी तथ्यों के आधार पर पैâसले लेती है। उन्होंने संकेत दिया कि फिलहाल एनडीए में शामिल होने या अजीत पवार गुट के साथ विलय को लेकर चल रही अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है।
सुले के इस स्पष्ट बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में चल रही उन चर्चाओं पर फिलहाल विराम लग गया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि एनसीपी की राजनीतिक दिशा बदल सकती है।

अन्य समाचार

नयन कथा