मुख्यपृष्ठग्लैमर`कियारा, तुम्हें शर्म नहीं आई!'.. `तबाही' में बोल्ड सीन देखकर भड़के यूजर्स

`कियारा, तुम्हें शर्म नहीं आई!’.. `तबाही’ में बोल्ड सीन देखकर भड़के यूजर्स

यश और कियारा आडवाणी का नया गाना ‘तबाही’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का हॉट टॉपिक बन गया है। गाने में दोनों की केमिस्ट्री और रोमांटिक सीन्स ने जहां पैंâस का ध्यान खींचा, वहीं कियारा को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है। कुछ यूजर्स ने सवाल उठाए कि मां बनने के बाद एक्ट्रेस ने ऐसे बोल्ड सीन्स क्यों किए। लोगों का कहना है कि मां बनने के बाद कियारा को ऐसे सीन्स शोभा नहीं देते। हालांकि, फिल्म के को-स्टार बेनेडिक्ट गैरेट ने ट्रोलर्स को जमकर जवाब दिया और इसे दोहरे मापदंड बताया। उनका कहना है कि अगर कियारा के सीन्स पर सवाल उठ रहे हैं तो यश को भी उसी नजर से देखा जाना चाहिए। सोशल मीडिया पर अब बहस छिड़ी हुई है कि क्या शादी या पैरेंट बनने के बाद कलाकारों के किरदारों की सीमाएं बदल जानी चाहिए? फिलहाल, ‘तबाही’ गाना विवाद के साथ-साथ खूब सुर्खियां भी बटोर रहा है।

अन्य समाचार

नयन कथा