मुख्यपृष्ठनए समाचारमहापरिनिर्वाण पर ‘मेगा हेल्थ मिशन’ : शिवाजी पार्क में २४ घंटे का...

महापरिनिर्वाण पर ‘मेगा हेल्थ मिशन’ : शिवाजी पार्क में २४ घंटे का ‘गीगा मेडिकल कैंप’!

१५०० से ज्यादा अनुयायियों के लिए मुफ्त जांच
आंखों की रोशनी का विशेष अभियान
बीमारियों से बचाव के लिए अवेयरनेस ड्राइव

सामना संवाददाता / मुंबई
महापरिनिर्वाण पर आयोजित ‘मेगा हेल्थ मिशन’ के अंतर्गत शिवाजी पार्क में २४ घंटे का भव्य ‘गीगा मेडिकल वैंâप’ आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य १५०० से ज्यादा अनुयायियों को मुफ्त जांच, उपचार और स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस विशेष उपक्रम के दौरान आंखों की रोशनी को सुरक्षित रखने के लिए नेत्र जांच और मुफ्त चश्मा वितरण का विशेष अभियान चलाया जाएगा। वहीं संक्रामक और गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए व्यापक अवेयरनेस ड्राइव के माध्यम से जन जागरूकता पैâलाने पर जोर दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के ६९वें महापरिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में इस वर्ष भी चिकित्सा विभाग की ओर से शिवाजी पार्क मैदान में भव्य २४ घंटे का चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर ५ दिसंबर की सुबह से ६ दिसंबर की शाम तक लगातार कार्यरत रहेगा। इस वैंâप में बड़ी संख्या में आने वाले अनुयायियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की पूरी व्यवस्था की गई है। बेस्ट विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल सिंघल ने कहा कि १५०० से अधिक अनुयायियों के लिए मुफ्त चिकित्सा जांच, प्राथमिक उपचार और दवा वितरण की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही केबी हाजी बच्चुअली नेत्र अस्पताल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच की जाएगी और ७०० मुफ्त चश्मे वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जागरूकता को ध्यान में रखते हुए मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी मच्छर जन्य बीमारियों के साथ-साथ टीबी और हृदय रोगों पर आधारित सूचना, शिक्षा और संचार सामग्री के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
एचआईवी की रोकथाम पर जागरूकता
डॉ. सिंघल ने कहा कि इसके अतिरिक्त एमडीएसीएस की टीम द्वारा एड्स व एचआईवी की रोकथाम पर जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे। शिविर में आने वाले सभी नागरिकों के लिए मधुमेह जांच और नियंत्रण संबंधी परामर्श, साथ ही जानकारीपूर्ण पत्रिकाओं का वितरण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जोखिमों को कम करने के उद्देश्य से तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी तथा इच्छुक व्यक्तियों के लिए तंबाकू छुड़ाने का विशेष उपचार उपलब्ध रहेगा।

अन्य समाचार