मुख्यपृष्ठस्तंभजीवन दर्पण : व्यापार में लाभ के लिए पीपल के पेड़ की...

जीवन दर्पण : व्यापार में लाभ के लिए पीपल के पेड़ की ५ मिनट परिक्रमा करें!

डॉ. बालकृष्ण मिश्र
काशी के सुप्रसिद्ध ज्योतिर्विद
विद्यावारिधि (पी.एच.डी-काशी)

गुरुजी, मेरी राशि क्या है? मेरी शिक्षा और स्वास्थ्य वैâसा रहेगा? कृपया बताएं।
-रुद्र त्रिपाठी
(जन्म:१५ सितंबर २०१७, प्रात:९:१५ घाटकोपर (प.)मुंबई)
-रुद्र जी, आपका जन्म शुक्रवार को पुनर्वसु नक्षत्र के द्वितीय चरण में हुआ है। आपकी राशि मिथुन और लग्न तुला है। लग्न में देवगुरु बृहस्पति की स्थिति आपकी शिक्षा के लिए शुभ है, इसलिए पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। करियर में राहु और शुक्र के प्रभाव के कारण शुरुआती दौर में कुछ अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन उचित प्रयास से सफलता मिलेगी। कुंडली में शंखपाल कालसर्प योग के कारण करियर में उतार-चढ़ाव संभव हैं। स्वास्थ्य सामान्यत: अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य और आत्मबल के लिए नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।
गुरुजी, व्यापार में परेशानियां और कर्ज बढ़ रहा है। कृपया समाधान बताएं।
-कौशल जायसवाल
(जन्म: २६ जनवरी १९८६, दिन में २:२७, मऊ, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश)
कौशल जी, आपका जन्म रविवार को पुष्य नक्षत्र के चतुर्थ चरण में हुआ है। आपकी राशि कर्क और लग्न मिथुन है। पुष्य नक्षत्र को व्यापार के लिए शुभ माना जाता है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों में व्यापारिक समझ अच्छी होती है और व्यापार के माध्यम से उन्नति प्राप्त करने के योग बनते हैं। आपकी कुंडली में पंचम भाव में केतु और लाभ भाव में राहु स्थित हैं, जिससे पद्म नामक कालसर्प योग बन रहा है। इसके कारण व्यापार में निरंतर लाभ प्राप्त करने में रुकावट, चिंता और संघर्ष की स्थिति बन सकती है। वर्तमान समय में शुक्र की महादशा में बुध की अंतरदशा चल रही है। प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ सुनें और पीपल के पेड़ की ५ मिनट परिक्रमा करें। पद्म कालसर्प योग की पूजा भी कराएं। जीवन की अन्य गहराइयों को जानने के लिए संपूर्ण जीवन दर्पण गोल्ड का अध्ययन कराया जा सकता है।
गुरुजी, मेरी राशि क्या है और मेरी शिक्षा कैसी रहेगी? कृपया बताएं।
-अन्वेषा शिर्के
(जन्म: २२ अप्रैल २०१० दिन में ११:१०, माटुंगा, मुंबई)
अन्वेषा जी, आपका जन्म गुरुवार को पुष्य नक्षत्र के चतुर्थ चरण में हुआ है। आपकी राशि कर्क और लग्न भी कर्क है। लग्न में चंद्रमा और मंगल की स्थिति विशेष योग बना रही है। आपकी शिक्षा बहुत अच्छी रहने के संकेत हैं। सूर्य और बुध की शुभ स्थिति से बुधादित्य योग बन रहा है, जिससे बुद्धिमत्ता, समझ और भाग्य का अच्छा सहयोग मिलेगा। कुंडली में महापद्म कालसर्प योग के कारण गलत संगति और धोखे से सावधान रहना उचित रहेगा।

अन्य समाचार