अमिताभ श्रीवास्तव
टीम इंडिया की महिला विंग में नई सनसनी आई है, जिसने आते ही स्मृति मंधाना के नेशनल क्रश का ताज अपने सिर पहन लिया है। शर्मा जी के बेटे के नाम से सुर्खियां बनने वाले रोहित शर्मा अब बीती बात हो गए हैं अब तो टीम इंडिया में शर्मा जी की बेटियां छा रही हैं। दीप्ति शर्मा ने अपने १५० विकेट पूरे किए तो अब नई सनसनी वैष्णवी शर्मा का दौर है। जी हां, ग्वालियर की यह २० साल की खिलाड़ी आज चर्चा में है। जिसे भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा खिलाड़ी वैष्णवी शर्मा को श्रीलंका के खिलाफ टी२० श्रृंखला में मौका मिला। घरेलू प्रदर्शन के आधार पर वैष्णवी ने टीम इंडिया की वैâप पहनी। इस वैâप में वैष्णवी ने अपनी टी२० अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत भी अच्छी की है, जिसमें उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी२० में २ रन देकर २ विकेट चटकाए। इससे पहले, विशाखापत्तनम में खेले गए पहले टी२० में उन्होंने अपने चार ओवरों में मात्र १६ रन दिए थे। वैष्णवी शर्मा हाल ही में संपन्न हुए अंडर-१९ महिला टी२० विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थीं, जहां उन्होंने १७ विकेट लेकर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। टीम इंडिया में आते ही इंटरनेट पर तथा सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली खिलाड़ी वैष्णवी को नेशनल क्रश के रुप में भी देखा जाने लगा है।
ट्रंप की सेक्रेटरी का क्या है सीक्रेट?
व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी वैâरोलिन लेविट को कौन नहीं जानता। खूबसूरत लेविट २८ साल की हैं मगर उनका पति निकोलस ६० साल का। यह अंतर भी कभी खूब सुर्खियां बना था, इन दिनों चर्चा है कि लेविट ट्रंप को छोड़ रही हैं। सेक्रेटरी का यह सीक्रेट अमेरिका में खूब चर्चा में है मगर अब रहस्य खुल चुका है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बहू लारा ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि लेविट कहीं नहीं जा रही हैं और उनकी जगह किसी अन्य की नियुक्ति नहीं होगी। इस बात की पुष्टि व्हाइट हाउस की ओर से भी की गई है। वैâरोलिन लेविट ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं और मई २०२६ में उनके घर बेटी का जन्म होगा। इसके बाद यह चर्चा तेज हो गई थी कि उनकी अनुपस्थिति में प्रेस सेक्रेटरी की जिम्मेदारी कौन संभालेगा। लारा ट्रंप ने कहा कि कोई अगला नहीं है। यह वैâरोलिन ही हैं। वह सब कुछ संभाल सकती हैं। लारा ट्रंप ने बताया कि लेविट इससे पहले भी ट्रंप के चुनाव अभियान के दौरान गर्भावस्था में काम करती रहीं और बेटे के जन्म के कुछ ही दिनों बाद काम पर लौट आई थीं। वैâरोलिन लेविट ने लारा ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पर धन्यवाद कहा और एक पोस्ट में लिखा कि वह और उनके पति अपने परिवार में आने वाले बच्चे को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने मातृत्व के अनुभव को धरती पर स्वर्ग के सबसे करीब बताया।
