सीमा श्रीवास्तव
उसका आना सोने पर सुहागा है और उसका सिंगल हो जाना उसके चाहने वालों के लिए। जी हां, हाल ही में सिंगल हुई ओला जॉर्डन ने कल रात डांस शो स्ट्रिक्टली में वापसी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अपने पति जेम्स जॉर्डन से अलग होने वाली यह खूबसूरत अभिनेत्री स्पिन-ऑफ शो ‘इट टेक्स टू’ में फिलहाल काम कर रही है। अपनी शादी टूटने के बाद वह बहुत परेशान थी। मगर ओला अब जीवन की एक नई शुरुआत कर रही है और ‘स्ट्रिक्टली कम डांसिंग’ में अपने पुराने दिनों की यादों में लौट आई है। कल शाम सारा हैडलैंड और डॉ.रंज के साथ ‘इट टेक्स टू’ पैनल में वह दिखाई दी। अपनी लो-कट लाल ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थी। ओला ने यह सुनिश्चित किया कि सभी की निगाहें उन पर हों, क्योंकि उन्होंने स्ट्रिक्टली के नवीनतम एपिसोड पर अपना फैसला सुनाया। यह स्टार पिछले शुक्रवार ही शो में वापस लौटी, और अब वह नियमित रूप से शो का हिस्सा बनने वाली है। ज्ञात रहे कि यह पोलिश डांसर २००६ में स्ट्रिक्टली से जुड़ीं थी और बेहद लोकप्रिय भी हुई थी। हालांकि, ओला ने छह साल पहले ग्लिटरबॉल जीतने के बाद, २०१५ की सीरीज के अंत में स्ट्रिक्टली छोड़ दिया था।
क्या लोपेज ले रहीं हैं संन्यास?
तीन दशकों से भी अधिक समय से जेनिफर लोपेज अपने क्षेत्र में शीर्ष पर हैं। वह बहुमुखी प्रतिभा की धनी महिला हैं जो गायन, अभिनय और नृत्य को सहजता से करती हैं। लेकिन हाल के महीनों में पता चला कि आमतौर पर आत्मविश्वासी रहने वाली ५६ वर्षीय अभिनेत्री आत्मविश्वास के ही संकट से जूझ रही हैं और एक ऐसा कदम उठाने पर विचार कर रही हैं जो कभी अकल्पनीय था। जी हां, अपने अभिनय करियर को हमेशा के लिए छोड़ देना। अंदरूनी सूत्र के अनुसार, लगातार असफलताओं और आलोचनात्मक प्रतिक्रियाओं के कारण जेन को यह सवाल करने पर मजबूर होना पड़ा है कि क्या कैमरे के सामने आना तनाव के लायक भी है या नहीं। सूत्र ने बताया, ‘वह खुद से पूछ रही हैं कि क्या उन्हें अभिनय छोड़ देना चाहिए, क्योंकि निराशा और खराब समीक्षाओं का उनके आत्मविश्वास और अभिनय में ऊर्जा लगाने की इच्छा पर बड़ा प्रभाव पड़ा है।’ वह मानसिक रूप से लगभग थक चुकी हैं। ऐसा बताया जाता है कि लोपेज अब अभिनय को अलविदा कहकर सिर्फ म्यूजिक पर फोकस करने वाली हैं।
