मुख्यपृष्ठनए समाचारमाफी के एक महीने बाद फिर मुखर हुई रुचिका

माफी के एक महीने बाद फिर मुखर हुई रुचिका

 -‘मोदी जी, आप कायर हैं… मेरी जिंदगी नरक बना दी’
-जंतर-मंतर विवाद की कथित किशोरी का नया वीडियो वायरल; पुलिस और दबाव को लेकर लगाए गंभीर आरोप

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

जंतर-मंतर के प्रदर्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल को लेकर चर्चा में आई रुचिका सिंह करीब एक महीने बाद फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। ३० अगस्त को उसका कथित नया वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वह प्रधानमंत्री मोदी को सीधे संबोधित करते हुए उन्हें ‘कायर’ कहती सुनाई दे रही है।
करीब ३९ सेकेंड के वायरल वीडियो में खुद को १५ वर्षीय बताने वाली लड़की आरोप लगाती है कि पूरे विवाद के बाद उसकी जिंदगी बेहद मुश्किल हो गई है। उसे चेहरा छिपाकर बाहर निकलना पड़ रहा है और उसके परिवार पर लगातार दबाव बना हुआ है। इसी दौरान वह प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए कहती है कि उसके पास अब खोने के लिए कुछ नहीं बचा और वह इस बार पीछे नहीं हटेगी। यह वीडियो इसलिए भी चौंकाता है क्योंकि जुलाई के विवाद के बाद सामने आए उसके माफीनामे का स्वर बिल्कुल अलग था।
३१ जुलाई की रात वायरल हुए वीडियो में रुचिका ने हाथ जोड़कर अपनी गलती मानी थी और कहा था कि वह दूसरों के प्रभाव में आकर आपत्तिजनक बातें बोल गई थी।
मामला २३ जुलाई को जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन से शुरू हुआ था। उस दौरान प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणियों को लेकर रुचिका का वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद २९ जुलाई को नोएडा पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की और मामला दिल्ली पुलिस को भेजा गया।
दावे ने खड़े किए बड़े सवाल
सवाल अब माफी से पलटने का नहीं, बीच के एक महीने का है। नए वीडियो ने सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा किया है कि ३१ जुलाई को हाथ जोड़कर माफी मांगने वाली युवती एक महीने के भीतर इतने आक्रामक तेवर में वैâसे पहुंच गई? वह दावा कर रही है कि पुलिस उसके घर तक पहुंच रही है, परिवार दबाव में है और उसे सार्वजनिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल इन आरोपों की पुलिस या किसी स्वतंत्र स्रोत से विस्तृत पुष्टि सामने नहीं आई है।

अन्य समाचार