मुख्यपृष्ठग्लैमरकास्टिंग के नाम पर गंदी डिमांड!

कास्टिंग के नाम पर गंदी डिमांड!

-बॉलीवुड में कोई बच नहीं सकता
कंगना शर्मा ने अपने करियर के दौरान कास्टिंग काउच का सामना करने की बात भी कही। उन्होंने बताया कि फिल्म ‘हेट स्टोरी २’ की कास्टिंग के दौरान एक एजेंसी के शख्स ने उनसे उनकी बोल्डनेस को लेकर सवाल किया। कंगना के मुताबिक, उन्होंने साफ कहा कि अभिनय की जरूरत के हिसाब से वह किसी भी तरह का किरदार निभाने के लिए तैयार हैं। इसके बाद उस शख्स ने कथित तौर पर बेहद आपत्तिजनक मांग कर दी। कंगना ने इसका विरोध करते हुए उसे खरी-खोटी सुनाई। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि कास्टिंग काउच किसी एक इंडस्ट्री तक सीमित नहीं है। इसके अलावा उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि दिल्ली में वह कॉल सेंटर में काम करती थीं, जहां कई बार ग्राहकों की आपत्तिजनक बातें भी सुननी पड़ती थीं।

अन्य समाचार