मुख्यपृष्ठनए समाचारमोदी सरकार नेता विपक्ष से डरी! ...विदेशी प्रतिनिधियों से मिलने पर लगाई...

मोदी सरकार नेता विपक्ष से डरी! …विदेशी प्रतिनिधियों से मिलने पर लगाई रोक

सामना संवाददाता / नई दिल्ली
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दो दिनों के दौरे पर भारत पहुंचने से पहले विपक्ष को विदेशी प्रतिनिधियों से न मिलने देने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का गुस्सा खूब फूटा। राहुल गांधी ने संसद परिसर के बाहर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार नहीं चाहती कि हम विदेशी प्रतिनिधियों से मिलें। राहुल ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए चिंताजनक बताया है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ‘आमतौर पर यह परंपरा होती है कि बाहर से जो भी आते हैं, उनकी नेता प्रतिपक्ष के साथ मुलाकात होती है। ये मनमोहन सिंह और वाजपेयी के समय में होता था। लेकिन आजकल क्या होता है जो विदेशी गणमान्य लोग आते हैं या जब मैं कहीं बाहर मिल जाता हूं तो सरकार उनको सलाह देती है कि उनको नेता प्रतिपक्ष से नहीं मिलना चाहिए। ये सरकार की पॉलिसी है और ये हर बार यही करते हैं।’

भगवान जाने वे किससे
डरते हैं- प्रियंका गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आरोपों पर कि नेता प्रतिपक्ष को आने वाले गणमान्य व्यक्तियों से मिलने की अनुमति नहीं है। इस पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ‘यह बहुत अजीब है। एक प्रोटोकॉल है और सभी आने वाले गणमान्य व्यक्ति नेता प्रतिपक्ष से मिलते हैं। सरकार द्वारा प्रोटोकॉल को उलट दिया जा रहा है और उनकी सभी नीतियां इसी पर आधारित हैं। वे नहीं चाहते कि कोई अपनी आवाज उठाए। वे किसी और की राय नहीं सुनना चाहते। उन्हें लोकतंत्र के प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। भगवान ही जाने कि वे किससे डरते हैं। लोकतंत्र में सभी को अपनी राय रखने का अधिकार होना चाहिए, चर्चा होनी चाहिए और उचित कार्रवाई होनी चाहिए। सरकार असुरक्षित है और यह पैâसला उसी का प्रतिबिंब है। इस प्रोटोकॉल को तोड़कर और उलटकर उन्हें क्या मिलेगा? यह उनकी असुरक्षा है। दुनिया में लोकतंत्र की छवि धूमिल हुई है।’

हम भी करते हैं देश का प्रतिनिधित्व
उन्होंने आगे कहा कि ‘ये हर बार ऐसा करते हैं। संबंध तो सबके साथ है। हम भी देश का प्रतिनिधित्व करते हैं सिर्फ सरकार ही प्रतिनिधित्व नहीं करती है। सरकार नहीं चाहती कि विपक्ष के लोग बाहर के लोगों से मिलें।’ राहुल ने यह भी कहा कि पीएम मोदी इस नॉर्म को फॉलो नहीं करते क्योंकि इनके अंदर असुरक्षा की भावना है।

अन्य समाचार