रवीन्द्र मिश्रा
कुशल कारीगरों की टीम वर्क, सुरक्षा मानकों का अनुपालन एवं काम की गुणवत्ता से प्रभावित होकर वीटीपी अल्टीमिरा ने हैवन वेंचर के साथ काम करने का अनुबंध किया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार आकुर्डी पुणे में हैवन वेंचर का बहुमंजिली इमारत का निर्माण चल रहा है। प्रिंस्टन इमारत के काम को देखते हुए वीटीपी के उपाध्यक्ष प्रफुल्ल जगताप इतने प्रभावित हुए कि हैवन वेंचर के साथ काम करने का निर्णय ले लिया। उन्होंने खर्डी में निर्माण होने वाली अपनी चार बहुमंजिली इमारतों का काम हैवन वेंचर को दे दिया। 24 सितंबर को शुभ मुहूर्त में हैवन वेंचर के मालिक दर्शन मूंदड़ा के हाथों भूमि पूजन संपन्न हुआ।इस अवसर पर वीटीपी के उपाध्यक्ष प्रफुल्ल जगताप, दयानंद भालेराव, राहुल मोटे सहित कई अन्य गणमान्य अतिथि इन्वेस्टर्स, तथा शुभचिंतक उपस्थित थे।
