मुख्यपृष्ठग्लैमरप्यार में मिला था धोखा?

प्यार में मिला था धोखा?

‘अब नहीं किसी पर भरोसा’

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने प्यार और शादी को लेकर ऐसी बातें कहीं कि पैंâस के बीच चर्चा छिड़ गई। अक्षरा ने कहा कि आजकल लोग एक साथ कई रिश्ते निभा रहे हैं, इसलिए उनका प्यार से भरोसा उठ गया है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई ईमानदार और एक रिश्ते में पूरी तरह समर्पित इंसान मिल जाए, तो वह उसके लिए सबकुछ करने को तैयार हैं। शादी को लेकर अक्षरा ने साफ कहा कि सिर्फ उम्र होने या समाज के दबाव में शादी नहीं करनी चाहिए। उनके मुताबिक, सही पार्टनर वही है जो जिंदगीभर साथ दे, प्यार के साथ सम्मान भी करे। मजेदार अंदाज में उन्होंने कहा ‘लड़का ही नहीं मिल रहा है।’ अक्षरा ने ‘सिचुएशनशिप’ और ‘बेंचिंग’ जैसे रिश्तों पर भी नाराजगी जताई और इशारा किया कि उनके साथ भी ऐसा अनुभव हो चुका है। भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ उनके पुराने रिश्ते की चर्चा भी एक बार फिर तेज हो गई है।

अन्य समाचार