मुख्यपृष्ठटॉप समाचार‘महायुति’ को ३० दिनों का अल्टीमेटम ... सड़कों के गड्ढों की नहीं...

‘महायुति’ को ३० दिनों का अल्टीमेटम … सड़कों के गड्ढों की नहीं हुई मरम्मत तो …भाजपा का बायकॉट करेंगे मुंबईकर!

-दीपावली पर माता लक्ष्मी की मुंबईकरों ने खाई कसम
-रोड से लेकर सोशल मीडिया तक प्रशासन के खिलाफ चलेगी मुहिम
द्रुप्ति झा / मुंबई
मुंबई की सड़कों की दुर्दशा से मुंबईकर तंग आ चुके हैं। बिना चुनाव कराए पिछले चार वर्षों से प्रशासक द्वारा मनपा का संचालन करनेवाली भाजपा से मुंबईकर काफी नाराज हैं। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढों का कब्जा है। मुंबई को सुंदर बनाने के नाम पर जनता को गुमराह करने के साथ ही भाजपा ने मुंबई शहर की दुर्दशा कर दी है। दीपावली आ गई पर अभी तक गड्ढे भरे नहीं गए। ऐसे में मुंबईकरों ने दीपावली पर माता लक्ष्मी की कसम खाते हुए भाजपा का बायकॉट करने की चेतावनी दी है।
आगामी मनपा चुनाव को देखते हुए भाजपा के लिए यह खतरे की घंटी है। मुंबईकरों ने रोड से लेकर सोशल मीडिया तक प्रशासन के खिलाफ मुहिम चलाने की चेतावनी दी है।
कोई कार्रवाई नहीं
मुंबई में ३० दिनों के भीतर यदि खराब सड़कों की स्थिति में सुधार नहीं होता है तो ठेकेदारों पर जुर्माना लगाने, भुगतान रोकने जैसी मनपा द्वारा कार्रवाई की जा सकती है। लेकिन इसके बावजूद मनपा हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

 

सड़कों की मरम्मत के नाम पर
करोड़ों का भ्रष्टाचार!
-मानसून खत्म होने के बाद भी सड़कें बेजार

सड़कों में गढ्ढे कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। इस वजह से हादसों के साथ ही ट्रैफिक जाम की समस्या भी विकराल होती जा रही है।

मुंबई में सड़कों की मरम्मत के नाम पर सिर्फ घोटालेबाजी और भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है। ये घोटालेबाजी कई करोड़ रुपयों की हुई है, जिसमें ठेकेदारों और अधिकारियों की मिलीभगत से घटिया काम किया गया। मानसून खत्म हो चुका है मगर अभी भी मुंबई की सड़कें बेजार हैं। ऐसे में मुंबईकरों ने भाजपा के बायकॉट करने का मन बना लिया है।
अधिवक्ता और समाजसेवक भिमेश मुतुला ने कहा कि आज जो मुंबई की सड़कों की हालात है, वो किसी से छिपी नहीं है। सड़कों में गढ्ढे कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। इस वजह से हादसों के साथ ही ट्रैफिक जाम की समस्या भी विकराल होती जा रही है।
बैंक कर्मचारी सोनू झा ने कहा कि मनपा सड़क मरम्मत का काम बिना किसी योजना के शुरू कर देती है, जिस वजह से टारगेट समय पर पूरा नहीं हो पाता है। सड़क निर्माण के काम कुछ इस तरह से किए जा रहे हैं, जहां पर पानी भर रहा है। सोनू ने कहा कि दीपावली पर लक्ष्मी माता की कसम खाते हैं कि अगर जल्द सड़कें नहीं बनीं तो भाजपा का बायकॉट तय है।
ऑटोचालक राम यादव ने कहा कि मनपा द्वारा किए कामों से खराब सड़कों में कुछ ज्यादा सुधार नहीं दिख रहा। रोड तो नया है लेकिन समस्या वही है। अधिकारी भ्रष्ट हैं। अगर इसी तरह आगे भी रहा तो हम जरूर भाजपा का बायकॉट कर देंगे।

गढ्ढे वाली सड़कों पर फडणवीस की फोटो
पहले भी कई बार लोगों ने भाजपा का मजाक उड़ाते हुए गढ्ढे वाली सड़कों पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस के नाम के फोटोवाले बोर्ड लगाए। कई बार हजारों की तादाद में लोगों ने सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ मोर्चा भी निकाला। लोगों ने सोशल मीडिया पर ही अब भाजपा के खिलाफ जंग छेड़ दी है। वे लगातार सोशल मीडिया पर सड़क के गढ्ढों की तस्वीरें साझा कर रहे हैं।

अन्य समाचार