मुख्यपृष्ठनए समाचार७ करोड़ कैश, १.५ किलो सोना, लक्जरी कारें!..सवा २ लाख बेसिक सैलरी...

७ करोड़ कैश, १.५ किलो सोना, लक्जरी कारें!..सवा २ लाख बेसिक सैलरी वाले डीआईजी के घर से मिला खजाना

पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सीबीआई ने गुरुवार को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार डीआईजी हरचरण सिंह और उनके साथ जुड़े बिचौलियों को कोर्ट में पेश किया गया। डीआईजी पर आरोप है कि वो रिश्वत के लिए स्क्रैप कारोबारी को फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दे रहे थे। दिल्ली और चंडीगढ़ से आई ५२ सदस्यीय सीबीआई टीम ने उनके मोहाली ऑफिस और चंडीगढ़ सेक्टर-४० स्थित कोठी पर छामेमारी की। डीआईजी की कोठी से ७ करोड़ रुपए कैश बरामद हुए, जो तीन बैग और दो अटैची में रखे थे। नोट गिनने के लिए अफसरों को तीन नोट गिनने वाली मशीनें मंगानी पड़ीं। इसके अलावा डेढ़ किलो स्वर्ण आभूषण, लक्जरी घड़ियां, विदेशी शराब और एक रिवॉल्वर भी बरामद हुई।

अन्य समाचार