मुख्यपृष्ठनए समाचारमोदी राज में १०० में से ८७ युवा बेरोजगार! ...-कौन सी बेरोजगारी...

मोदी राज में १०० में से ८७ युवा बेरोजगार! …-कौन सी बेरोजगारी दूर की पीएम ने …शरद पवार ने खड़ा किया ज्वलंत सवाल

तानाशाही के कारण ब्रिटिश काल में जा रहा देश
सामना संवाददाता /मुंबई
देश में आज १०० में से ८७ युवा बेरोजगार हैं। यह रोजगार से संबंधित एक संस्था की रिपोर्ट है। ऐसी स्थिति में प्रधानमंत्री मोदी ने कौन सी बेरोजगारी दूर की है और अपने वादे को पूरा किया है। इस तरह का ज्वलंत सवाल राकांपा (शरदचंद्र पवार) अध्यक्ष शरद पवार ने खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि आज लोग परेशान हैं मोदी ने इस देश में ऐसी स्थिति पैदा कर दी है। आशंका है कि मोदी राज में आम आदमी के अधिकारों पर संकट आ जाएगा। मोदी की तानाशाही में देश ब्रिटिश काल की ओर बढ़ रहा है।
सोलापुर जिले में माढ़ा लोकसभा सीट के लिए आयोजित की गई एक जनसभा में शरद पवार बोल रहे थे। इस जनसभा में एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा समेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। शरद पवार ने अपने भाषण की शुरुआत में ही क्षेत्र के नागरिकों को प्रधान मंत्री मोदी के २०१४ के चुनावी भाषण की एक ऑडियो क्लिप चलाकर सुनाई। उस वक्त मोदी ने ५० दिन में महंगाई कम करने का वादा किया था। लेकिन उन्होंने अब तक अपना वादा पूरा नहीं किया। आम आदमी महंगाई से नहीं बचा है और आप हमारे ऊपर ही कटाक्ष कर हमारा अपमान करो। मैं पूछता हूं कि आप सत्ता में हो फिर भी आपने १० साल में क्या किया?
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं। वे पिछले तीन बार से निर्वाचित होते आ रहे हैं। राजधानी दिल्ली में उनका काम बेहतरीन है। शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। दिल्ली का चेहरा बदल गया है। उन्होंने इतना बढ़िया काम किया है, लेकिन जब उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सहयोग नहीं कर रही है और उन्होंने मोदी की आलोचना की। तो आज उस मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया गया है। यही स्थिति झारखंड की भी है। केंद्र सरकार की आलोचना करने पर आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया गया है। इसका मतलब यह है कि जिस तरह से ब्रिटिश काल में लोगों को संघर्ष करना पड़ा था, उसी तरह आज भी कुछ लोगों को संघर्ष करना पड़ रहा है। मोदी ने इस देश में ऐसी स्थिति पैदा कर दी है। उनकी सारी गतिविधियां तानाशाही की दिशा में जा रही हैं।
मोदी जहां भी बोलते हैं जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी की आलोचना करते हैं। गांधी जी ने अपना पूरा जीवन देश के लिए काम करते हुए बिताया। आजादी के लिए महात्मा गांधी के विचारों को अपनाने के बाद जवाहरलाल नेहरू ने अपने जीवन के १०-११ साल ब्रिटिश जेलों में बिताए। बाद में आजादी मिली। शरद पवार ने कहा कि आजादी मिलने के बाद देश लोकतंत्र की ओर बढ़ने लगा। आज फिर से तानाशाही की ओर देश बढ़ रहा है।
२०१४ में प्रधानमंत्री मोदी ने बेरोजगारों को काम देने का वादा किया था। अब अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन एक ऐसा संगठन है, जो दुनियाभर में रोजगार का अध्ययन करता है। इस संस्था ने भारत में नौकरियों की समीक्षा की। रिपोर्ट से पता चला कि देश में १०० में से ८७ युवा बेरोजगार हैं।

अन्य समाचार