मुख्यपृष्ठग्लैमरनरेश सिसोदिया की इन्वेस्टो म्यूजिक कंपनी में ग्लोबली स्टार अर्जुमन मुगल नए...

नरेश सिसोदिया की इन्वेस्टो म्यूजिक कंपनी में ग्लोबली स्टार अर्जुमन मुगल नए प्रोजेक्टों पर सहमति जल्द

सोम मिश्रा “शिवम”
फिल्म बॉलीवुड में धीरे धीरे आकार ले रही इन्वेस्टो ग्रुप ऑफ कंपनीज का उपक्रम इन्वेस्टो म्यूजिक कंपनी ने हाल ही में इन्वेस्टो भक्ति संगीत से बॉलीवुड में दस्तक दे दी है और अब यह कंपनी दिवाली बाद व्यापक स्तर पर म्यूजिक की दुनिया में रफ्तार भरने के लिए तैयार है। कम्पनी के सीएमडी नरेश सिसोदिया का कहना है कि वो अपनी कम्पनी विस्तार में बॉलीवुड के नामचीन कलाकारों के साथ साथ नई प्रतिभाओं को भी हर हाल में प्राथमिकता देंगे। ऐसे में इन्वेस्टो म्यूजिक कंपनी विस्तार करने के लिए नए प्रतिभावानाें की तलाश में दिन रात गंभीरता से कार्य कर रही है।

इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए आज इंटरनेशनल सुपर मॉडल एवं  बॉलीवुड अदाकारा अर्जुमन मुगल ने भी इन्वेस्टो म्यूजिक कंपनी में दस्तक दी और उनके साथ इन्वेस्टो कम्पनी प्रमुख नरेश सिसोदिया से काम को लेकर विस्तृत बातचीत की। इन्वेस्टो ग्रुप में काम पाने की सहमति पाते ही अदाकारा अर्जुमन मुगल बेहद उत्साहित दिखीं, उनका कहना था कि हम इन्वेस्टो के साथ जल्द ही जुड़ेंगे और कम्पनी को नई ऊंचाइयां देने में शतप्रतिशत मेहनत करेंगे। अर्जुमन का मानना है अच्छे टैलेंटेड लोग इंडस्ट्री में जल्दी मिलते नहीं और अगर मिल रहे हैं तो ये आपकी किस्मत है। इसलिए मैं हमेशा अच्छे लोगों के साथ जुड़कर काम करना पसंद करती हूं। अर्जुमन मुगल से हुई बातचीत से एक बात तो स्पष्ट हो चुकी है कि जल्द ही इन्वेस्टो म्यूजिक और इन्वेस्ट इंटरटेनमेंट इस खूबसूरत ग्लोबली अदाकारा को अपना मंच देने को प्रतिबद्ध है। ऐसे में देखना ये होगा ग्लोबली अदाकारा अर्जुमन मुगल अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को कितना प्रभावित कर पाती हैं। आपको बता दें अर्जुमन मुगल कथक नृत्य में भी महारथ हासिल किए हुए हैं और वर्तमान में वह अमेरिका में हॉलीवुड से जुड़े कुछ अहम प्रोजेक्टों में प्रमुख भूमिका निभा रही हैं। उनकी ऊर्जा और आत्मबल को देख कर कहा जा सकता है कि आने वाला कल उनके लिए कुछ खाश उपलब्धियां हासिल कराएगा।

अन्य समाचार